Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

विकासखण्ड पंवासा में मिशन वात्सल्य के अन्तर्गत ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 



विकासखण्ड पंवासा में मिशन वात्सल्य के अन्तर्गत ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न।

संभल। जिलाधिकारी महोदय के दिशा निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 28.05.2025 को ब्लाॅक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक खण्ड विकास अधिकारी श्री ओंकार सिंह की अध्यक्षता में विकास खण्ड पंवासा सभागार में संपन्न हुई। समिति की बैठक में बालकों को बाल संरक्षण एवं सशक्त सरक्षणात्मक परिवेश पालन पोषण करने, बाल श्रम, बाल तस्करी बाल विवाह, परिवार की देख-रेख पाने, हिंसा व दुव्र्यवहार से बचने और संरक्षण जैसे विषय पर चर्चा की गयी। बाल विकास परियोजना अधिकारी नीता सैनी द्वारा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 एवं बाल संरक्षण एवं कल्याण से जुड़ी योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से बताते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियमित समीक्षा हेतु कहा गया। बैठक में संरक्षण अधिकारी श्री तेजपाल यादव ने सरकार द्वारा बालकों के हितार्थ चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पाॅन्सरशिप योजना, बाल विवाह, बाल श्रम आदि के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुये इन योजनाओ के अन्तर्गत पात्र बालको को नियमानुसार लाभान्वित करने हेतु कहा गया। 1098, 181, 112, 1076, 108, 102 आदि हेल्पलाइन नंबर के बारे में विस्तृत रूप मे बताते इन्हे सभी को प्रयोग हेतु कहा गया। बैठक में सहायक विकास अधिकारी अशोक कुमार त्यागी, स्वास्थ्य विभाग से डा. फात्मा, शिक्षा विभाग से नेमपाल सिंह, पुलिस विभाग से एसआई विकास निरवाल एवं मुल्की सिंह सागर आदि उपस्थित रहे।


       (चंद्रभूषण)

जिला प्रोबेशन अधिकारी,

          संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies