Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिसकर्मीं के आश्रित परिजनों को पुलिस सैलरी पैकेज के अन्तर्गत चेक प्रदान किया गया

 पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिसकर्मीं के आश्रित परिजनों को पुलिस सैलरी पैकेज के अन्तर्गत चेक प्रदान किया गया



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


बहराइच आज दिनाँक 02.06.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय व बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबन्धक श्री सुभाष ढ़ाका एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मृतक आश्रित परिजन को पुलिस सैलरी पैकज के तहत बीमा की धनराशि प्रदान की गयी। बीमारी के कारण असामयिक मृत्यु हो जाने पर मुख्य आरक्षी श्री दिनेश चन्द्र शुक्ला के शोक संतृप्त आश्रित परिजन (मृतक की पत्नी) श्रीमती शैलजा शुक्ला को बैंक ऑफ बड़ौदा, पुलिस सैलरी पैकेज (PSP) के तहत बीमा की धनराशि के रूप में 20 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया।

 

          इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबन्धक (BOB) श्री सुभाष ढ़ाका, शाखा प्रबन्धक श्री सुरेश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies