हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सम्भल ( बहजोई) 19 जुलाई 2025*
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला सूचना विज्ञान अधिकारी प्रभात मिश्रा द्वारा सम्भल संवाद ऐप के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन सम्भल की मोबाइल फर्स्ट डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में संभल संवाद एक अभिनव पहल है। इसके अंतर्गत जनपद संभल की सभी महत्वपूर्ण जानकारी सीधे आपके मोबाइल पर उपलब्ध होंगी। इस ऐप के द्वारा जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक दिन किये जाने वाले जनता दर्शन में मिलने हेतु ऑनलाइन पर्ची बुक की जा सकती है तथा इस ऐप के माध्यम से भ्रष्टाचार की शिकायत कर सकता है तथा यह ऐप गूगल प्ले स्टोर तथा एप्पल प्ले स्टोर दोनों पर अंग्रेजी एवं हिन्दी भाषा में उपलब्ध है। जनपद वासी इस ऐप के माध्यम से शासकीय अधिकृत जानकारी, योजनाओं, विज्ञप्ति, कार्यक्रम आदि के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें सभी अधिकारियों की टेलीफोन डायरेक्टरी व सभी आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर भी देखे जा सकते हैं।
यह नागरिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है तथा जनपद में स्थित सरकारी कार्यालयों, अस्पताल, पुलिस थाना, स्कूल कॉलेज, पर्यटन स्थल, बैंक, एटीएम तथा पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जिओ लोकेशन जानकारी देखी जा सकती है। इसके माध्यम से जनपद के सभी आगामी शासकीय कार्यक्रम, प्रेस विज्ञप्ति, रिक्तियाँ, उपलब्धियां, टेंडर, नोटिस, योजनाएं, सेवाएं, प्रमाण पत्र, एवं शासकीय पोर्टल, इत्यादि की सटीक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। डीआईओ एन आई सी द्वारा मोबाइल में इसको कैसे डाउनलोड करना है तथा कैसे इसके अंतर्गत जानकारी फीड करनी है, उसकी जानकारी दी तथा संभल एडमिन ऐप के विषय में भी जानकारी दी जोकि विभागीय अधिकारियों से संबंधित है, जिसके माध्यम से वह अपने विभाग से जुडी जानकारियां ऐप में जोड़ सकते हैं।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक श्यामा कुमार, डीपीओ आईसीडीएस महेश कुमार, डीपीएम संजीव राठौर सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।