Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

एक युद्ध नशे के विरुद्ध / नशा मुक्त भारत अभियान एन कॉर्ड की बैठक का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


सम्भल ( बहजोई) 16  जुलाई 2025*



      आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डाॅ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में एक युद्ध नशे के विरुद्ध / नशा मुक्त भारत अभियान एन कॉर्ड  की बैठक का आयोजन किया गया। 

       बैठक के अन्तर्गत जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि टोल फ्री नंबर1933  को सभी ग्राम पंचायतों में लिखवाना सुनिश्चित करें।

     प्रजापिता ब्रह्मकुमारी संस्था एवं गायत्री परिवार से जुड़े लोगों से उनके द्वारा इसके अंतर्गत किये गये कार्यों के विषय में जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।    

     प्रहरी क्लब को लेकर भी जानकारी प्राप्त की गयी तथा संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि नियमित रूप  से कार्यक्रम आयोजित किये जाएं।

     इसके उपरांत अभियोजन की बैठक का आयोजन किया गया 

        जिसमें अभियोजन के वादों के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। जिसको लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देशित किया।

       इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा,जिला समाज कल्याण अधिकारी तिनेज कुमार, जिला आबकारी अधिकारी अनुपम राजन सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 


    जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies