हम भारती न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह संभल से खास खबर
सम्भल ( बहजोई) 23 सितंबर 2025
आज कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में सैनिक कल्याण से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के अन्तर्गत जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमाण्डर संदीप चड़ढा द्वारा पूर्व बैठक में रखे गये प्रकरण पर क्या कार्यवाही हुई उसके विषय में अवगत कराया।
बैठक में सैनिक बन्धों के द्वारा अपनी-अपनी समस्या उठाई गई उसके विषय में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समस्या का निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया।
बैठक के अन्तर्गत आर्म्स लाइसेंस, मोबाइल कैंटीन, पट्टे की श्रेणी में बदलाव, अनाज मंडी में दुकान आवंटन, भूमि से संबंधित मामले आदि पर चर्चा की गयी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी संदीप चड्ढा, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद के जिलाध्यक्ष हरप्रसाद यादव, गौरव यादव, रविन्द्र कुमार, राजकुमार शर्मा, रणवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।
