Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

नवीन विधालयों की मान्यता एवं विधालय संचालन में कठिनाई‌यों को लेकर सरकारी तन्त्र के विरुद्ध संघर्ष का ऐलान- ध्रुव कुमार विपाठी

 प्रबंधक शिक्षक संघ सम्मान समारोह सम्पन्न, समस्याओं पर चर्चा




नवीन विधालयों की मान्यता एवं विधालय संचालन में कठिनाई‌यों को लेकर सरकारी तन्त्र के विरुद्ध  संघर्ष का ऐलान- ध्रुव कुमार विपाठी


हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर सरकार की लगातार बदलती शिक्षा व्यवस्था मान्यताओं में हो रही कठिनाई एंव विधालय संचालन में तरह- तरह की आ रही समस्या का निदान परिलव्य संघर्ष ही महत्वपूर्ण रास्ता बनाने में कामयाबी का रौ लायेगा। संघर्ष के लिए आप सभी लोग तत्पर रहिए मैं हमेशा आप के बीच खड़ा मिलूंगा। उक्त बातें प्रबन्धक शिक्षक संघ सम्मान समारोह कार्यक्रम में परिचर्चा के दौरान पत्रकार वार्ता के दौरान शिक्षक एम एल सी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने व्यक्त किया।


कार्यक्रम में परिचर्चा के दौरान शिक्षक एम एल सी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान में नवीन मान्यता लेने के दौरान आर ही समस्या पर हम सभी को ध्यान लगाने की आवश्यकता है। क्योंकि प्रदेश में मनमानी तुगलकी फरमान से लोग आहत है। वहीं उन्होंने कहा कि मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन में आ रही कठिनाई का शबब ठीक नहीं है हम सब चुप नहीं बैठने वाले हैं। क्यों कि किसी चीज की परिलव्य संघर्ष से ही प्राप्त होता है जिसके लिए सभी को तैयार रहने की आवश्यकता है आप की तत्पर्यता पर मै

हमेशा आप के बीच खड़ा रहूंगा। बिना संघर्ष  के फल मिलना आसान नहीं है।


 इस अवसर पर सम्मान समारोह कार्यक्रम में संस्था के सरक्षक विनोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि हम सभी लोग विद्यालयों की समस्याओं को लेकर संघर्ष के बिगुल को बजाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे । परिचर्चा में विश्व विधालय हिन्दी विभाग के डॉ रामदरस राय व सेन्टएडयूज महाविद्यालय के डा0 मनोज श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से अपने उदवोधन में व्यक्त किए कि सरकारे जान सोच कर नवीन मान्यता व मान्यता प्राप्त स्कूलों में कठिनाईयाँ बढ़ा रही है जिस पर हम सभी को परिचर्चा कर संघर्ष करने पर बल दिया। सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष बाबू राम पांडेय, महामंत्री शिवनारायण दूबे, मा० शि० संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामनारायन सिंह पूर्व महामंत्री पियुष श्रीवास्तव, पूर्व कोषाध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा, मो० महेसर, महेन्द्र पाण्डेय राजेन्द्र राय समेत 15 जनपदो के जिलाध्यक्षों ने प्रतिभाग किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies