Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

व्हाईट हाउस, पुलिस लाइन गोरखपुर में व्यापारी बन्धुओं के साथ बैठक आयोजित की गयी।

 ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


 गोरखपुर आज दिनांक 24.12.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में नोडल अधिकारी व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ/पुलिस अधीक्षक यातायात की अध्यक्षता में व्हाईट हाउस, पुलिस लाइन गोरखपुर में व्यापारी बन्धुओं के साथ बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में जनपद के व्यापारी प्रतिनिधि/व्यापारी बन्धुओ के द्वारा अपनी समस्याओं को रखा गया, जिसके निराकरण के सम्बन्ध में सम्बन्धित को आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त के अतिरिक्त बैठक में आये व्यापारी बन्धुओं द्वारा यातायात संचालन के संबन्ध में शिकायत/महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये। यातायात से संबन्धित प्रस्तुत शिकायतों का मौके पर ही उपस्थित यातायात अधिकारी द्वारा समस्या का निराकरण किया गया तथा साथ ही साथ जनपदीय पुलिस द्वारा व्यापारियों की अराजक तत्वों से पुरी सुरक्षा का आश्वासन दिया गया तथा उन्हे अवगत कराया गया कि व्यपारियों के सम्पूर्ण सुरक्षा जनपद पुलिस का दायित्व है। व्यापारियों का उत्पीड़न करने वालों के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जायेगी। साथ ही साथ बैठक में उपस्थित व्यापारी बन्धुओं द्वारा क्रिसमस  व नवर्ष 2026 पर होने वाली भीड़-भाड़ के दृष्टिगत आवश्यक सहयोग व दुकानो पर आने वाले ग्राहकों को उनकी गाडियोें को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा करने हेतु बाने को कहा गया ।बैठक में उपस्थित बैठक में उपस्थित व्यापारी प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र संबन्धित को तत्काल आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।


उक्त बैठक में प्रभारी निरीक्षक यातायात, श्री संजय सिंघानिया, अध्यक्ष चेम्बर ऑॅफ कामर्स, श्री जवाहर प्रसाद कसौधन, उ0प्र0 व्यापार बोर्ड उ0प्र0 कल्याण, श्री जितेन्द्र भानु शुक्ला महानगर अध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल, श्री अब्दुल मेराज खांन, जिला महामंत्री पूर्वाचल व्यापार ऐसोशिएशन, अमित टिबलेवाल, जिला अध्यक्ष पूर्वांचल व्यापार एसोसिएशन, राजीव पाण्डेय, दिलीप जायसवाल व अन्य व्यापारी बन्धु उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies