Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जनपद संभल की मासिक समीक्षा बैठक में अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर जनपद की 30 आशाओं के निष्कासन की संस्तुति*

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 






आज 18 दिसम्बर 2025 कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत जिला स्वास्थ्य समिति-शासी निकाय की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। 

        बैठक के अन्तर्गत पूर्व जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के बिन्दुओं पर क्या अनुपालन हुआ उस पर चर्चा की गयी। 

       जननी सुरक्षा योजना को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा एफआरयू,तथा एचएमआईएस पोर्टल पर एएनसी जांच, प्रसव तथा टीकाकरण, आरसीएच फीडिंग, सीएचओ द्वारा ई संजीवनी ओपीडी स्थिति विकास खण्ड वार पर चर्चा की गयी।

           जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी सीएचओ का  प्रतिदिन औसत 10 से कम आता है तो उन पर आवश्यक कार्यवाही की जाए। आभा आईडी को लेकर भी चर्चा की गयी जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि  आभा आईडी की प्रगति बढाने के लिए एक अभियान चलाया जाए तथा प्रत्येक आशा का प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित किया जाए। 

       ई कवच पर आभा आईडी तथा ई कवच पर सैम बच्चों को लेकर भी चर्चा की गयी।  

         एचबीएनसी को लेकर भी चर्चा की गयी तथा रिपोर्टिंग के गैप को खत्म करने तथा जिम्मेदार आशाओं पर  कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एनक्यूएएस  के अन्तर्गत आने वाले आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में निर्माण कार्यों एवं अन्य मानकों को  लेकर खण्ड विकास अधिकारियों के साथ चर्चा की एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को इसको प्राथमिकता पर रखने के निर्देश दिए।    

         वीएचएसएनडी  सत्र, आशा कलस्टर मीटिंग, वैक्सीन अपडेशन, जीरो  वैक्सीनेशन पर भी चर्चा की गयी प्रस्तुति जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजीव राठौर द्वारा की गई।

       राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जनपद संभल की मासिक समीक्षा बैठक में अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर जनपद की 30 आशाओं के निष्कासन की संस्तुति की गयी।

     इस अवसर पर  मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डॉ तरुण पाठक, कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक  डॉ अज़फर कमाल एवं समस्त एमओआईसी एवं  संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। 

    जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies