हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
विकास खण्ड गुन्नौर में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न
संभल। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 19.12.2025 को ब्लॉक बाल कल्याण एवं सरंक्षण समिति की बैठक खण्ड विकास श्री अधिकारी कमलकान्त सिंह की अध्यक्षता में विकास खण्ड गुन्नौर सभागार में संपन्न हुई। समिति की बैठक में बालको को बाल संरक्षण एवं सशक्त सरक्षणात्मक परिवेश पालन पोषण करने, बाल श्रम, बाल तस्करी बाल विवाह, परिवार की देख-रेख पाने, हिंसा व दुर्व्यवहार से बचने और संरक्षण जैसे विषय पर चर्चा की गयी। प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी जीनम द्वारा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं सरक्षण) अधिनियम 2015 एवं बाल संरक्षण एवं कल्याण से जुडी योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से बताते हुए आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के सहयोग से नियमित समीक्षा हेतु कहा। बैठक में संरक्षण अधिकारी श्री तेजपालसिंह ने सरकार द्वारा बालकों एवं छात्राओं के हितार्थ चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमगला योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, बाल विवाह, बाल श्रम आदि एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 1098, 181 112, 1076 आदि हेल्पलाइन नंबर जिनका प्रयोग आपातकाल स्थिति में किया जा सकता है के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। सहायक विकास अधिकारी श्री सुनील कुमार सिंह ने बैठक के माध्यम से सभी सचिवों को निर्देश दिये कि ग्राम पंचायत स्तर की बैठक में समस्त सदस्यों की सक्रिय सहभागिता होनी चाहिए, इसमे किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी। बैठक में शिक्षा विभाग से अंकित, स्वास्थ्य विभाग से आशीष कुमार गुप्ता, पुलिस विभाग से नन्हेलाल एस.आई, बाल कल्याण समिति से सुयोग्य कुमार, सुमित चौहान, नेमसिंह, याजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
(चन्द्रभूषण)
जिला प्रोबेशन अधिकारी,
सम्भल।
.jpeg)