हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
आज दिनांक 18-12-2025 को जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय की उपस्थिति में जिला उद्योग से संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा बैठक की गई जिसमें बैंक ऑफ़ बरोदा ,पंजाब नेशनल बैंक और उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक मौजूद थे जिसमें माननीय मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना सी एम युवा में शाखा स्तर पर लंबित पत्रावलियों को जल्द से जल्द वितरित करने पत्रावलियों को कम से कम रिजेक्ट करने और जनपद के अधिक से अधिक युवाओं को उधमशील बनाने में शाखा प्रबंधक को सहयोग करने के निर्देश दिए अन्यथा की स्थिति में शाखा प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई करने सरकार द्वारा चलाई जा रही वेलफेयर योजनाओं में सहयोग न करने के लिए भविष्य में उचित कार्यवाही करने की चेतावनी दी, इसके साथ मीटिंग में सभी शाखा प्रबंधकों को अनिवार्य रूप से समस्त सूचनाओं सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
