हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सम्भल (बहजोई) 19 दिसम्बर 2025*
ग्राम चौपाल के अन्तर्गत जिलाधिकारी द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यों गणना प्रपत्रों के संग्रह, डिजिटलाइजेशन,मैपिंग, एएसडी सूची आदि के विषय में जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
ग्राम चौपाल के अन्तर्गत आज से प्रारम्भ हो रहे सुशासन सप्ताह (19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2025 तक) के विषय में ग्रामीण लोगों को जागरूक किया। जिलाधिकारी ने कहा कि यह सुशासन सप्ताह आज से प्रारम्भ होकर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्म दिवस तक चलेगा। उन्होंने बताया कि आज का दिन जनता और प्रशासन के बीच दूरियां मिटाने, संवाद कायम करने और दोनों के बीच जो समस्याएं हैं उनका स्थानीय स्तर पर समाधान करने का दिन है। इसकी थीम है प्रशासन गाँव की ओर। उन्होंने कहा कि ग्राम चौपाल के माध्यम से भी लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाता है। नागरिकों को समस्या के समाधान के लिए भटकना न पडे अपितु प्रशासन स्वयं आगे बढकर पहुंचे यह मुख्य उद्देश्य प्रशासन गाँव की ओर और सुशासन सप्ताह का है। जिलाधिकारी ने कहा कि सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, आय, जाति निवास आदि के आवेदनों का तत्काल समाधान होगा, विशेष शिविर लगाये जाएंगे। ग्राम पंचायत स्तरीय रवि गोष्ठी एवं किसान पाठशाला का भी आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से कहा कि कृषि के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रमों में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषि से संबंधित जो तकनीकी जानकारी प्रदान की जाती है उन पर किसान भाईयो को अमल करना चाहिए तथा 23 दिसम्बर को बहजोई के डीआर रिसोर्ट में किसान सम्मान दिवस मनाया जाएगा वहाँ भी पहुँच कर कृषि से संबंधित दी जाने वाली जानकारियों का लाभ उठाएं। पाला से बचाव के लिए सिंचाई करें तथा फार्मर रजिस्ट्री सभी किसान कराएं । ग्राम में साफ़ सफाई ना मिलने पर नाराजगी व्यक्त की गयी तथा ग्राम प्रधान नासिर खान एवं ग्राम सचिव जसवंत को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए तथा जल जीवन मिशन की चहारदीवारी को हटाते हुए विद्यालय के बच्चों के लिए रास्ता तैयार कराने एवं बच्चों के लिए खेल के मैदान से अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए ताकि विद्यालय के बच्चे वहां खेल सकें।
मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत लखपति दीदियों की संख्या बढाने को लेकर निर्देशित किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, उप निदेशक कृषि अरुण कुमार त्रिपाठी, डिप्टी कलक्टर निधि पटेल तथा खण्ड विकास अधिकारी सम्भल प्रेमपाल सिंह एवं तहसीलदार सम्भल धीरेन्द्र सिंह एवं नायब तहसीलदार सम्भल दीपक जुरैल एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

