Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण ( एसआईआर) के कार्य के विषय में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 



संभल (बहजोई) 19 दिसंबर 2025*


    जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत नियमानुसार बीएलओ, सुपरवाइजर्स, सह निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपना कार्य करेंl

      उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन विधानसभाओं में  एसआईआर कार्य धीमी गति से हो रहा है वहां तेजी लाने हेतु सकारात्मक कार्य किये जाएं, जिससे सभी विधानसभाओं में समयांतराल में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 का कार्य संपन्न हो सके, इसके साथ ही डाटा मैपिंग करते समय या उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजते हुए प्रत्येक बिंदु का पुनरावलोकन किया जाएं, जिससे कि रिपोर्ट में त्रुटि न रहे। कार्य करते समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएं।

    जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बीएलओ का सहयोग किया जाएं। निर्वाचन कार्य में अशुद्धियां ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

       डिजिटलाइजेशन के विषय में भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जिलाधिकारी ने कहा कि अपात्र मतदाता किसी भी दशा में सूची में ना रहे और पात्र  मतदाता किसी भी दशा में सूची से ना छूटे।

      शिफ्टेड मतदाताओं का विशेष ध्यान रखा जाए मतदाता सूची में शिफ्टेड मतदाता का नाम ना हो उसकी प्रत्येक दशा में देख लें जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त संबंधित अधिकारियों को कार्य होने के उपरांत निर्धारित प्रारूप पर अपना एक प्रमाण पत्र भी देना होगा।

       

      

     इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए संभल ज्ञान सिंह, उप जिलाधिकारी संभल रामानुज, उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर निधि पटेल सहित समस्त संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


 जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies