हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
* आज दिनांक 12 जनवरी 2026 को युवा कल्याण विभाग जनपद संभल के तत्वाधान में युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन बहजोई के सिल्वर स्टोन के हॉल में कराया गया । इस अवसर एक संगोष्ठी एवं फुटबॉल और जूडो विद्या में खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया ।
कार्यक्रम में युवक/ महिला मंगल दल के सदस्यों , अन्य युवाओं एवं खिलाड़ियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं विवेकानंद जी की के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया इसके बाद स्वामी विवेकानंद जी के जीवन, उनके संघर्षों और शिकागो धर्म संसद के ऐतिहासिक भाषण से संबंधित प्रेरणादाई वीडियो दिखाए गए। वीडियो के माध्यम से स्वामी जी के "उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए" के संदेश को आधुनिक संदर्भ में समझाया गया। अंत में प्रतियोगिता के विजई खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम में युवा कल्याण विभाग की तरफ से क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विनीत सिद्धू ,चित्रबीर सिंह, जगजीत सिंह, अनुज कुमार और नितिन कुमार सिल्वरस्टोन स्कूल बहजोई के प्रिंसिपल संदीप शर्मा , जूडो संघ के अध्यक्ष एकांश गुप्ता, कोच गोविंद वशिष्ठ एवं निखिल तोमर आदि उपस्थित रहे।
