Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

एक और पति का कत्ल: प्रेमी संग पत्नी ने रची साजिश, शराब पिलाई... मफलर से घोंटा गला; सिर काटककर बोरवेल मैं फेंका

 एक और पति का कत्ल: प्रेमी संग पत्नी ने रची साजिश, शराब पिलाई... मफलर से घोंटा गला; सिर काटककरबोरवेल मैं फेंका



 

यूपी के फिरोजाबाद स्थित थाना नारखी क्षेत्र के ग्राम जाखई में हुए सनसनीखेज सौरभ जादौन हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे में सोमवार को खुलासा कर दिया। इस जघन्य हत्याकांड को मृतक की पत्नी प्रीति ने अपने प्रेमी सूरज और उसके एक साथी सलमान के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस मुठभेड़ में मुख्य अभियुक्त सूरज घायल हो गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। इधर, मृतक का शव पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंपा।

प्रीति के हो गए थे सूरज से संबंध

सौरभ (26) मूलरूप से गादुरी, निधौली कलां, एटा का रहने वाला था। चार साल से वह थाना उत्तर के लक्ष्मी नगर में अपने बड़े भाई मिथुन के परिवार के साथ अपने पत्नी प्रीति और तीन साल के बेटे आदित्य को लेकर रह रहा था। सौरभ की हत्या के संबंध में गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया कि मृतक सौरभ की पत्नी और अभियुक्त सूरज कुशवाह निवासी जाखई, नारखी के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग (अवैध संबंध) चल रहा था। सौरभ को पिलाई शराब, मफलर से घोंट दिया गला

सौरभ इन संबंधों के बीच में बाधक बन रहा था, जिसे रास्ते से हटाने के लिए पत्नी और प्रेमी ने खौफनाक साजिश रची। सलमान निवासी जाखई, नारखी को सूरज और प्रीति ने 50 हजार रुपये के लालच में हत्या की वारदात में शामिल किया। 9 जनवरी की शाम को सौरभ को हत्या की साजिश के तहत ही सूरज ने फोन कर जाखई गांव में बुलाया। जाखई के पूर्व प्रधान उदयवीर सिंह के खेत में ट्यूबवेल की कोठरी के पास सौरभ को सूरज और उसके साथी सलमान ने शराब पिलाई थी। इसके बाद मफलर से गला कसकर हत्या कर दी। सिर काटकर बोरवेल में फेंका

इसके बाद सलमान और सूरज ने कोठरी में शव खींचने के बाद बड़े चाकू से गला काटा था। साक्ष्य मिटाने के लिए उसका सिर धड़ से अलग कर बोरवेल (बोरिंग) में फेंक दिया गया। बाइक और मोबाइल को सूरज और सलमान ने कोटला रोड पर झाड़ियों में छुपाया था। शव को नग्न करने के पीछे का उद्देश्य यह रहा कि कोई कपड़ों के आधार पर भी सौरभ की शिनाख्त न कर सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies