Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में प्रगति कम को लेकर जिलाधिकारी ने नाराज की व्यक्ति की एवं संबंधित अधिकारी को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर


 


सम्भल ( बहजोई) 13 जनवरी 2026*

          आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

     सर्वप्रथम जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी रत्नेश कुमार ने समीक्षा बैठक की प्रमुख बिंदुओं के विषय में जिलाधिकारी को अवगत कराया जिसमें एनआरएलएम, जिला पंचायती राज विभाग, उद्योग विभाग की प्रगति कम होने को लेकर रैंकिंग खराब होने के विषय में अवगत कराया जिसको लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि तीन दिवस में स्पष्टीकरण का जवाब तलब किया जाए।

     मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में प्रगति कम को लेकर जिलाधिकारी ने नाराज की व्यक्ति की एवं संबंधित अधिकारी को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए।

   और जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन बिंदुओं पर प्रगति खराब है उन्हें बिंदुओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाए नहीं तो कार्यवाही संज्ञान में लाई जाएगी।

      दशमोत्तर छात्रवृत्ति की प्रगति खराब होने को लेकर संबंधित को निर्देशित किया एवं आईसीडीएस विभाग की प्रगति रिपोर्ट कम पाई गई जिसमें जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।

        निर्माण कार्य को लेकर जिलाधिकारी ने जानकारी प्राप्त की जिसमें लोक निर्माण की प्रगति के विषय में जानकारी प्राप्त करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देशित किया उन्होंने कहा कि जनपद की जो नई सड़कों का निर्माण कार्य किया गया है उनका अधोहस्ताक्षरी द्वारा निरीक्षण लगाया जाए ताकि सड़कों की गुणवत्ता चेक की जा सके।

       जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी से छात्रवृत्ति के विषय में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित करते हुए कहा कि छात्रवृत्ति के कार्यों में और सुधार लाया जाए।

      ग्राम गजेटियर एवं जनपद गजेटियर के विषय में जिलाधिकारी ने जानकारी प्राप्त की और संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक कराई जाए एवं एक मासिक बैठक अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में संपन्न कराई जाए जिससे कार्य में गति आ सके।

         जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा की ग्राम गजेटियर बनाने के लिए एक ऐप बनवाया जाए जिससे गजेटियर की रिपोर्ट आसानी से भरी जा सके।

           एकीकृत  बागवानी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, पीएम कुसुम योजना, बीज डीबीटी, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, आर ई डी विभाग के अन्तर्गत भवन निर्माण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

        स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत   एम्बुलेंस सेवा 102 एवं 108 की समय सीमा को लेकर जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दशा निर्देश दिए

      जल जीवन  मिशन  को लेकर जानकारी प्राप्त की तथा एफएसटीसी के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

         पर्यटन विभाग, सामाजिक वानिकी,अण्डा उत्पादन, गौवंश संरक्षण, मत्स्य उत्पादन, सेतु निर्माण, पोषण अभियान, कन्या सुमंगला, प्रोजेक्ट अलंकार तथा राजकीय विद्यालय को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

        श्रम विभाग विभाग के अंतर्गत चलने वाली विभिन्न प्रकार की योजनाओं को लेकर जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

     ओडीओपी के अन्तर्गत रैंक कम रहने पर संबंधित अधिकारी का स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। 

      इसके उपरांत शासनम अनुशासनम् के अन्तर्गत विभिन्न विभागों के इस माह आये शासनादेशों पर चर्चा की गयी। 

     और जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट आवासीय निर्माण भवन के विषय में जानकारी प्राप्त की जिसको लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देशित किया।

       सद्भाव मंडप के निर्माण कार्य के विषय में जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित को यथाशीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

      ऑडिटोरियम की भूमि को लेकर जिलाधिकारी को  अवगत  कराया जिसको लेकर जिला अधिकारी ने संबंधित को निर्देशित किया।

    इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण पाठक, जिला विकास अधिकारी राम आशीष, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ शैलेन्द्र सिंह एवं जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी रत्नेश कुमार एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थिति रहे। 


    जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies