Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर



 


सम्भल ( बहजोई) 13 जनवरी 2026*


        आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया  की अध्यक्षता में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। 

    बैठक के अन्तर्गत डिफाल्टर संदर्भ को लेकर चर्चा की गयी एवं संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी डिफाल्टर संदर्भ पोर्टल पर न दिखे ।  विभिन्न विभागों के लंबित सन्दर्भों पर चर्चा की गयी तथा  अपर जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि लंबित सन्दर्भों  की समय से आख्या देना सुनिश्चित करें तथा संदर्भ समय से  निस्तारित  हों तथा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। संतोषजनक एवं असंतोषजनक फीडबैक को लेकर भी चर्चा की गयी ।

        जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आईजीआरएस शिकायतों को गंभीरता से लें एवं उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर लगी टीम के बिना  आईजीआरएस आख्या अध्ययन करें कोई भी आख्या अपलोड ना की जाए इसको प्रत्येक दशा में देख लें और उन्होंने कहा कि जिसने भी टीम को बिना दिखाएं आख्या अपलोड की है और वह आख्या असंतुष्ट  होती है उससे संबंधित अधिकारी को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की जाए।

       जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल की जो शिकायत प्राप्त होती है वह शासन की प्राथमिकता में से एक हैं अतः उन पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निस्तारण करें।

        अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप वर्मा ने कहा कि विकासखंड स्तर पर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में क्यों असंतुष्टि है उसको देख लें।

       अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायत की आख्या गुणवत्ता पूर्ण हो किसी प्रकार की निस्तारण में लापरवाही ना की जाए उसको विशेष कर देख लें।

        अपर जिलाधिकारी ने आईजीआरएस एवं हेल्पलाइन संदर्भ में संतुष्ट एवं असंतुष्ट फीडबैक के विषय में विभाग बार जानकारी दी और उसके विषय में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देशित किया।

     आईजीआरएस बैठक में कुछ शिकायतकर्ताओं को भी बुलाया गया एवं उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया विद्युत विभाग से संबंधित ग्राम पूसवाली विकासखंड जुनावई तथा ग्राम सेमला विकासखंड गुन्नौर से शिकायतकर्ताओं से जिलाधिकारी ने वार्ता की एवं ग्राम पूसवाली में शिकायतकर्ता के यहां कनेक्शन एवं मीटर ना होने के बावजूद बिल जारी करने की जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता विद्युत को जांच करने के लिए निर्देशित किया एवं जांच में अगर कोई संबंधित अधिकारी कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई को लेकर भी निर्देशित किया।

      सामुदायिक शौचालय में लगे स्वयं सहायता समूह की शिकायत एवं चकबंदी से संबंधित शिकायत को भी संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने सुना एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देशित किया।

               इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सौरभ कुमार पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तरुण पाठक, उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार, उप जिलाधिकारी संभल रामानुज, जिला विकास अधिकारी राम आशीष, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ शैलेन्द्र सिंह, डिप्टी कलक्टर नीतू रानी,डिप्टी कलक्टर  वंदना मिश्रा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, जिला अग्रणी प्रबंधक केनरा बैंक ललित कुमार राय एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

 

     जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies