Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

“बच्चों की देखरेख एवं सरंक्षण” हेतु बाल कल्याण अधिकारियों के साथ गोष्ठी व परिचर्चा

 ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास रिपोर्ट


“बच्चों की देखरेख एवं सरंक्षण” हेतु बाल कल्याण अधिकारियों के साथ गोष्ठी व परिचर्चा


कुशीनगर आज दिनांक 12.जनवरी.2026 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी सदर श्री अजय कुमार सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय के सभागार में किशोर न्याय अधिनियम (बच्चों की देखरेख एवं सरंक्षण) हेतु बाल संरक्षण अधिकारी, बाल श्रम अधिकारी, एनजीओ, चाईल्ड लाइन, किशोर न्याय बोर्ड के अधिकारी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष/सदस्य, प्रभारी ए0एच0टी0 जनपद कुशीनगर व प्रत्येक थाने में नियुक्त बाल कल्याण अधिकारीगणों के साथ मीटिंग की गयी। मीटिंग में मुख्य रूप से जिला स्तर पर सम्बन्धित विभाग/संस्थाओं से समन्वय बेहतर हो, पर भी बल दिया गया तथा मुख्य रूप से निम्न बातों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया:-


बाल कल्याण अधिकारीयों की भूमिका, देखभाल एवं सरंक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों हेतु बाल कल्याण अधिकारी से अपेक्षित व्यवहार, किशोर बच्चों के देखभाल एवं सरक्षण हेतु अपेक्षित व्यवहार, किशोर न्याय (बच्चों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम-2015 के प्रभावी क्रियान्वयन के सन्दर्भ में बाल संरक्षण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश, सामान्य कार्य, जिम्मेदारी व अपेक्षित व्यवहार, इसके अतिरिक्त विशेष किशोर पुलिस इकाई के बारे में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।


    इस अवसर पर बाल संरक्षण अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, प्रभारी वन स्टाप सेंटर, बाल श्रम अधिकारी, एनजीओ, चाईल्ड लाइन, किशोर न्याय बोर्ड के अधिकारी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष/सदस्य, प्रभारी ए0एच0टी0/एसजेपीयू एवं प्रत्येक थाने में नियुक्त बाल कल्याण अधिकारीगण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies