Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

थाना तुर्कपट्टी पुलिस द्वारा चोरी की घटना का अनावरण, चोरी के आभूषण, दो अदद मोटरसाइकिल (एक चोरी का व एक अपराध मे प्रयुक्त) व पन्द्रह हजार चार सौ सत्तर रुपये नकद आदि के साथ तीन नफर अभियुक्त गिरफ्तार।

 ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर




हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास रिपोर्ट


थाना तुर्कपट्टी पुलिस द्वारा चोरी की घटना का अनावरण, चोरी के आभूषण, दो अदद मोटरसाइकिल (एक चोरी का व एक अपराध मे प्रयुक्त) व पन्द्रह हजार चार सौ सत्तर रुपये नकद आदि के साथ तीन नफर अभियुक्त गिरफ्तार।



     

कुशीनगर थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 12.जनवरी.2026 को थाना तुर्कपट्टी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 282/25 धारा 305/331(4)/317(2)/313/ 318(4) बीएनएस व मुoअoसंo 255/25 धारा 303(2)/317(2)/313/ 318(4) बीएनएस थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर से सम्बंधित तीन नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।



गिरफ्तार अभियुक्तगण-

1. प्रिंस गुप्ता पुत्र हरीमोहन गुप्ता निवासी लतवा चट्टी थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर हा0मु0 गड़हिया थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर

2. फैजान अंसारी पुत्र अख्तर हुसैन पता किशुनदासपट्टी थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर 

3. राजगुरू उर्फ कलाकंदी पुत्र चन्द्र मोहन आजद पता सोहंग महुअवा खुर्द थाना तुर्कपट्टी जनपद    कुशीनगर 


बरामदगी का विवरण- 


1- सफेद धातु क्रमशः एक गले का हार, दो अदद बच्चो वाला कंगन, एक अदद सीकर, 11 जोड़ी बीछिया, एक ब्रेसलेट, एक लाकेट, 

2- पीली धातु क्रमशः एक अदद कान का झुमका, एक अदद मांग का टीका, एक अदद नाक का कील  

3- 04 अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन

4- 02 अदद मोटरसाइकिल (01 चोरी का व एक अपराध मे प्रयुक्त)

5- 15,470/- रुपया नकद 

6- आला नकब एक लोहे की राड, एक पेचकस व एक पिलास

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies