Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में आकांक्षात्मक विकास खण्ड गुन्नौर एवं असमोली की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर



 


संभल (बहजोई) 13 जनवरी 2026*


       आज कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में आकांक्षात्मक विकास खण्ड गुन्नौर एवं असमोली की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

         जिसमें विभिन्न विभागों के संकेतांकों  के  संतृप्तिकरण की प्रगति को लेकर चर्चा की  एवं मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि आकांक्षात्मक विकासखंड के इंडिकेटर को संतृप्त करने का कार्य करें जिससे ग्राम एवं लोगों का संतृप्त विकास हो सके।

      स्वास्थ्य विभाग के  संकेतांकों   एएनसी रजिस्टर, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, संस्थागत प्रसव ,बेसिक शिक्षा माध्यमिक शिक्षा, कृषि विभाग के  संकेतांक,पशुपालन विभाग के संकेतांकों  पंचायती राज विभाग के  संकेतांकों,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आदि को लेकर चर्चा की गई।

      जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक किया जाए स्वास्थ्य के इंडिकेटर महत्वपूर्ण होते हैं संस्थागत प्रसव के लिए लोगों को जागरूक करें।

      फोर्टीफाइड चावल वितरण के विषय में भी चर्चा की गई।

      मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि बेसिक शिक्षा के अंतर्गत सक्षम, माध्यम एवं  संघर्षशील  बच्चों के लिए एक रणनीति बनाएं । निरीक्षण  पर जाने वाले अधिकारी गांव के लोगों के साथ बैठक करें और उनको आजीविका बढ़ाने के लिए जागरूक करें तथा आजीविका मिशन की दीदी की भी बैठक लें  और प्रत्येक परिवार के लिए स्वच्छता के लिए प्रेरित करें एवं अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के जियो टैग फोटो एवं वन पेजर भी प्रस्तुत किया जाए।

       इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पंकज बिश्नोई एवं समस्त खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

     जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies