Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

एचपीवी वैक्सीन जरूर लगवाना है बहुत जरूर* संभल में शुरू हुआ एचपीवी टीकाकरण

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


एचपीवी वैक्सीन जरूर लगवाना है बहुत जरूर



                        

       संभल में शुरू हुआ एचपीवी टीकाकरण

    

      भारत सरकार के द्वारा देशव्यापी अभियान के साथ संभल जनपद ने भी आज एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत की है , मिशन शक्ति के अन्र्तगत पाँच किशोरियों पलाक्षी गुप्ता ,आराध्या रस्तौगी ,कनिष्का रस्तौगी ,अक्सा रईस ,अलिशबा द्वारा जिलाधिकारी महोदय डा0 राजेंन्द्र पैंसिया  की उपस्थिति में जिला संयुक्त चिकित्सालय सम्भल में एचपीवी टीकाकरण का शुभारम्भ किया गया। 

     जिला संयुक्त चिकित्सालय सम्भल में प्रथम दिवस पर 18 किशोरियों का टीकाकरण किया गया। 

         डा0 राजेन्द्र पैंसिया जिलाधिकारी महोदय ,जनपद सम्भल ने इस बात पर जोर दिया कि यह देशव्यापी अभियान एचपीवी संक्रमण के बोझ को कम करने और इससे होने वाली मृत्यु दर को घटाने में मील का पत्थर साबित होगा। यह टीका अब तक 160 देशों में 50 करोड़ को लगाया जा चुका है ये टीका बाजार में लगभग 04 हजार रूपये का है जो कि आम आदमी के लिये काफी महंगा है। यह पहल न केवल स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाती है, बल्कि भारत सरकार के कैंसर मुक्त भविष्य के संकल्प को भी मजबूती प्रदान करती है। टीकाकरण के उपरान्त सभी किशोरियों को डिजिटल वैक्सीनैशन प्रमाण पत्र प्रदान किये गयें। जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्त सरकारी/निजी विद्यालयों/मदरसो एवं स्कूल न जाने वाली किशोरियों जिनकी आयु 14 से 15 वर्ष के मध्य है को यह टीका लगाया जाने हेतु अपील की गई है साथ ही शिक्षकों से स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने हेतु कहा गया।

       नेशनल कैंसर रजिस्ट्री प्रोग्राम आईसीएमआर 2024 के डेटा के अनुसार, देश में साल भर में  कैंसर के करीब  78 हजार नए मामले सामने आए और 42 हजार से अधिक महिलाओं ने अपनी जान गँवा दी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि लगभग 99 प्रतिशत मामलों का कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस है। 

      इस अवसर पर  डा0 तरूण पाठक ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किशोरियों के स्वास्थ्य के लिए एचपीवी  टीके के महत्व को रेखांकित किया और बताया कि सही समय पर टीकाकरण भविष्य में गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है जिसे एक छोटी सी वैक्सीन से रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि अपनी ओपीडी  में आने वाले हर माता-पिता को इस वैक्सीन के लिए प्रोत्साहित करें। अपने अस्पताल और विभाग में इसके प्रचार-प्रसार की सामग्री को प्रमुखता से लगवाएं यदि किसी अभिभावक के मन में कोई शंका है, तो उसे वैज्ञानिक तथ्यों के साथ दूर करें। उन्होंने इस  इस मुहिम को जन-आंदोलन बनाने पर जोर दिया द्य उन्होंने कहा कि भूल न जाना, एचपीवी वैक्सीन जरूर लगवाना।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी/अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पंकज विश्नोई नें इस अवसर पर बताया कि तक जनपद सम्भल में लगभग 27 हजार 01 सौ तेरेपन किशोरियों को एचपीवी का  टीका लगाये जाने  का लक्ष्य है। 

         डॉ. राजेन्द्र सिंह ,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक,जिला संयुक्त चिकित्सालय सम्भल ने एचपीवी संक्रमण के खतरों और उससे बचाव में वैक्सीन की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

इस मौके पर डा0 अजफर कमाल,वरि0परा0आर्थाे सर्जन, डा0 मनमोहन शर्मा उपमुख्य चिकित्साधिकारी, श्री संजीव राठौर, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, डा0 सुनील त्यागी, श्री शमशीर आलम,रीजनल कार्डिनेटर, श्री सुरजीत कुमार,मण्डल काॅर्डिनेटर फैजान अली राज्य तकनीकी प्रबंधक,श्रीमति किरनवाल,श्रीमति पारूल गुप्ता,हेल्प डेस्क मैनेजर अन्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies