हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
संभल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह का शुभारम्भ हवन में आहुतियों के साथ किया गया
योगाचार्य ने शुगर, मोटापा और थायराइड से जुड़े योग आसान कराते हुए कहां कि शुगर से जुड़े लोग घर पर जाकर भी मंडूक आसान कम से कम आधा घंटे तक करें, जिससे उन्हें लाभ मिल सकता है।
योगाचार्य ने निरंतर योग करने से शरीर में पनप रहीं तरह-तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलने का विश्वास दिलाया।
चंदौसी-बहजोई-बबराला में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सोमवार को जनपद संभल के संभल, चंदौसी, बहजोई, बबराला, गुन्नौर, असमोली के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में योग दिवस सप्ताह का आयोजन किया गया। अलग-अलग स्थान पर सरकार के निर्देशन अनुसार योगाचार्य ने योग के आसान कराए, जिसमें काफी संख्या में लोग पहुंचे। संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज में सुबह 05:30 बजे नगर पालिका परिषद संभल की ओर से प्रथम दिन भी योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति का सहयोग रहा। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट पश्चिम यूपी के संगठन मंत्री एवं कोषाध्यक्ष योगाचार्य कुलदीप ऐरन ने अपने सहयोगी संजय देवल, सीमा गुप्ता ने ऊँ के जप से योग कार्यक्रम की शुरुआत की और शांति पाठ के साथ इसका समापन हुआ। इससे पूर्व मंच पर पालिका टीईओ कार्तिक यादव, अजय रस्तोगी अनुज गुप्ता विकास वर्मा प्रतिज्ञा गर्ग आदि ने दीप प्रज्वलित किया। उसके बाद करीब दो घंटे तक योग कार्यक्रम चला और कार्यक्रम की समाप्ति 07:40 बजे हुई। योग कार्यक्रम में आए सभी लोगों को दिल की बीमारी एवं शुगर से संबंधित अर्जुन की छाल के काढ़े का सेवन कराया गया। योगाचार्य ने 16 प्रणायाम से शुरु करते हुए सूर्य नमस्कार, अलोम-विलोम, सिंघासन के आसन कराए, वहीं संजय देवल ने हँसी का योग कराया। वहीं हवन में आहुतियां देकर वातावरण को शुद्ध किया गया, साथ ही सभी के स्वास्थ्य लाभ एवं देश की उन्नति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
योग कार्यक्रम में आचार्य शोभित शास्त्री, अशोक गुप्ता, प्रियांशु जैन, सभासद गगन वार्ष्णेय, भाजपा सभासद चंचल सनी गुप्ता, बीनू अग्रवाल, अमित शुक्ला, मनोज गुप्ता, महिपाल सिंह, हरीश कुमार, राजेश यादव, मदन कुमार, अमित गुप्ता, प्रियांशु सिंघल, आकाश चौहान, कालेज प्रधानाचार्य नरेंद्र वर्तवाल, भूरे भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
योगाचार्य संजय देवल ने आज का पहला दिन हमारा विशेष रूप से मोटापा, हृदय और थाइराइड से संबंधित रोगों के लिए था। इससे संबंधित रोगों के लिए हमने पहले सूक्ष्म व्यायाम कराए। उसमें कंधों-हाथों का संचालन, नेत्रों की एक्सरसाइजें, गर्दन के अभ्यास किए। इसके बाद हमने वृक्षासन, मंडूकासन, अर्ध चक्रासन, मकरासन ये सब आसनों का हमने अभ्यास कराया और प्राणायाम में भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम कराया और हृदय से संबंधित रोगों के लिए अर्जुन की छाल का काढ़ा वितरित करते हुए औषधियां भी साधकों को दी गईं।

