हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पूर्ति विभाग की बैठक सम्पन्न
सम्भल (बहजोई), 15 जून 2026
आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल की अध्यक्षता में पूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं एवं विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी शिवि गर्ग ने एजेंडा बिंदुओं के संबंध में जिलाधिकारी को विस्तार से अवगत कराया। इस दौरान टोरंटो कम्पनी द्वारा चन्दौसी क्षेत्र में संचालित सिटी गैस पाइपलाइन परियोजना की प्रगति पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पीएनजी पाइपलाइन बिछाने के उपरांत कराए जा रहे रेस्टोरेशन कार्यों के फोटोग्राफ पूर्ति विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने गैस पाइपलाइन कनेक्शनों की संख्या बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही जीरो पॉवर्टी अभियान के अंतर्गत उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के सत्यापन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा भौतिक सत्यापन को लेकर भी निर्देशित किया।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत पूर्ति विभाग के विभागीय बजट से जिन 39 अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कार्य जिलाधिकारी द्वारा नामित कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश अभियंत्रण एवं श्रम सहकारी संघ लिमिटेड के द्वारा कराया जाना है। उसके निर्माण कार्य को लेकर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित से जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 15 जुलाई 2026 तक अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण कर उनका हैंडओवर सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन 39 दुकानों में से 20 दुकानों का कार्य जून माह के अंत तक तथा शेष दुकानों का कार्य 15 जुलाई तक पूर्ण कराया जाए। साथ ही तैयार हो चुकी दुकानों की गुणवत्ता का सत्यापन भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अंत्योदय राशन कार्ड से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर आशुतोष तिवारी, डिप्टी कलेक्टर वंदना मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी शिवि गर्ग सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय, सम्भल।

.jpeg)