हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
16.06.2026 श्री हेमेन्द्र स्वरूप, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, द्वारा अवगत कराया गया, कि निदेशालय पिछड़ा वर्ग कल्याण उ०प्र० लखनऊ द्वारा निर्गत समय-सारिणी अनुसार जनपद के अन्य पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को सूचित किया जाता है कि जो एक वर्षीय "ओ" लेवल एवं तीन माह का सी०सी०सी० कम्प्यूटर का कोर्स करने के इच्छुक हों तथा निम्नांकित योग्यता/शर्ते पूर्ण करते हों वह कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ब्लाक परिसर कलैक्ट्रेट कम्पांउड बहजोई में सम्पर्क करके विभाग की वेवसाइड Backwardwelfare.up.nic.in एवं obccomputer training.upsdc.gov.in पर दिनांक से दिनांक 10.07.2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन भरकर, व अभिलेखों को अपलोड कराकर उसका प्रिन्ट आउट प्राप्त करके आय एवं जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, एवं हाईस्कूल तथा इण्टर की मार्कशीट की छायाप्रति लगाकर आवेदन पत्र दो प्रतियों में दिनांक 10.07.2026 को सायं 5:00 बजे तक कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ब्लाक परिसर कलैक्ट्रेट कम्पांउड बहजोई में जमा करा दें। नियम व शर्ते निम्नवत हैं-
1-इस योजना के अन्तर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र दोनों में समान रूप से आय सीमा अधिकतम रू0-100000.00 वार्षिक होनी चाहिए।
2-"ओ" लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए (10+2) इण्टरमीडिएट न्यूनतम् शैक्षिक अर्हता आवश्यक है।
3-आवेदक की उम्र 35 वर्ष से अधिक न हो।
4-आवेदक बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न लेता हो।
5-आवेदक पिछड़ा वर्ग से सम्बन्धित हो।
