Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु के साथ हुआ संवाद कार्यक्रम*

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु के साथ हुआ संवाद कार्यक्रम




सम्भल (बहजोई), 15 जून 2026

मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून 2026 से 21 जून 2026 तक आयोजित समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में जनपद के उद्यमियों एवं व्यापारियों के साथ इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन (आई.आई.ए.) चैप्टर सम्भल के सहयोग से कलक्ट्रेट सभागार में संपर्क एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि मा. माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गुलाब देवी का जिलाधिकारी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरेन्द्र सिंह रिंकू का स्वागत किया तथा भाजपा कोषाध्यक्ष अंकित जैन का भी पुष्प देकर सम्मान किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु समाज और राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। मा. प्रधानमंत्री एवं मा. मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन तथा सभी के सहयोग से जनपद सम्भल निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।

कार्यक्रम में उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक के एजेंडा बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त उद्योग मुकेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर संचालित पांचों योजनाएं संतोषजनक स्थिति में हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, निवेश मित्र योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना एवं ग्राउण्ड ब्रेकिंग समारोह आदि की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शासन से प्राप्त लक्ष्यों को शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।

बैठक में निवेश मित्र पोर्टल से संबंधित एनओसी, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, मैसर्स एम.एस. मेन्थॉल, अक्रूर जी इन्फ्रा डेवलपर्स, मैसर्स बाबा मसाला के प्रकरण, सरदार वल्लभभाई पटेल औद्योगिक पार्क योजना, रॉ मैटेरियल बैंक तथा सीएफसी के प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

संवाद कार्यक्रम के दौरान उद्योग एवं व्यापार जगत से जुड़े प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव एवं समस्याएं रखीं। उद्योग बंधु के सदस्य श्री संजय संख्यधार ने जेवर एयरपोर्ट के संचालन के बाद कुमाऊं एवं मुरादाबाद क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए सम्भल-अनूपशहर मार्ग के चौड़ीकरण, मुरादाबाद-सम्भल-बहजोई रोडवेज बसों के फेरों में वृद्धि तथा खिरनी के पास प्रस्तावित इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में छोटे प्लॉटों की व्यवस्था की मांग की।

उद्योग बंधु श्री फूल प्रकाश ने कहा कि उद्योग प्रदेश एवं देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, इसलिए उद्योगों पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने उच्च तकनीक को बढ़ावा देने, मेंथा प्रोसेसिंग एवं प्लेज़ पार्क की स्थापना पर भी चर्चा की।

आई.आई.ए. चैप्टर सम्भल के चेयरमैन श्री सुबोध गुप्ता ने उद्योगों के लिए डीजल की उपलब्धता से संबंधित समस्या उठाई। श्री ताहिर सलामी ने सराय तरीन में छोटे उद्योगों को विद्युत शुल्क में छूट, सरकारी हाईस्कूल तथा सरकारी अस्पताल की स्थापना का सुझाव दिया।

श्री कमल कौशल वार्ष्णेय ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश एवं जनपद में उद्योगों के लिए बेहतर वातावरण बना है। उन्होंने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण सीमा 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये किए जाने तथा औद्योगिक क्लस्टर निर्माण का सुझाव दिया।

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्री अरविन्द गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान कर रही है तथा जीएसटी एवं आयकर के क्षेत्र में भी राहत मिली है। उन्होंने सहकारी बैंक संघ, चन्दौसी की जर्जर भवन स्थिति एवं चन्दौसी जीएसटी कार्यालय की खराब दशा को सुधारने की मांग रखी। वहीं शाजिया खान ने सम्भल में जींस वाशिंग प्लांट स्थापित किए जाने का प्रस्ताव रखा।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरेन्द्र सिंह रिंकू ने जनपद में सिंगल विंडो सिस्टम स्थापित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि सभी विभागों की एनओसी समयबद्ध रूप से उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर सम्भल को विकास के पथ पर आगे बढ़ाना है।

मुख्य अतिथि मा. मंत्री श्रीमती गुलाब देवी ने कहा कि व्यापारियों एवं उद्यमियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्रशासन गंभीरता से संज्ञान लेकर शीघ्र निस्तारण करेगा। उन्होंने कहा कि मा. मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है। सम्भल आज विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बना चुका है और व्यापारियों एवं उद्यमियों की मजबूती से शासन एवं समाज की नींव और अधिक सुदृढ़ होती है।

उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद के वरिष्ठ उद्योगपतियों की सूची तैयार कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए उनके समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने आश्वस्त किया कि व्यापार बंधुओं द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों का नियमानुसार समाधान कराया जाएगा।

जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने कहा कि मा. मंत्री जी द्वारा दिए गए मार्गदर्शन तथा उद्योग एवं व्यापार बंधुओं द्वारा उठाए गए सभी विषयों को गंभीरता से लेते हुए उनका शीघ्र समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों के साथ अलग-अलग बैठकें आयोजित की जाएंगी तथा संवाद की इस परंपरा को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, डिप्टी कलेक्टर आशुतोष तिवारी, डिप्टी कलेक्टर वंदना मिश्रा, उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु के सदस्य श्री फूल प्रकाश, कौशल किशोर वार्ष्णेय, विकास वार्ष्णेय, चन्द्रसेन दिवाकर (छोटू), ताहिर सलामी, संजय संख्यधार सहित अन्य उद्योगपति, व्यापारी एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

जारी जिला सूचना कार्यालय, सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies