हम भारती न्यूज़ मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह संभल से खास खबर
दिनांक 21 अगस्त 2026*
जनपद संभल में अवैध खनन एवं पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन कर किए जा रहे खनन के विरुद्ध खनन विभाग द्वारा निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 21 अगस्त 2026 को तड़के लगभग 02:00 बजे तहसील संभल अंतर्गत ग्राम मोहम्मदपुर मालिनी एवं मंगनपुर के क्षेत्रांतर्गत मिट्टी खनन की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्रवाई की गई।
मौके पर जांच के दौरान खनन निरीक्षक शिवम् कुमार द्वारा पाया गया कि क्षेत्र में मिट्टी का खनन किया जा रहा था तथा खनन कार्य में पर्यावरणीय स्वीकृति (Environmental Clearance—EC) की शर्तों एवं निर्धारित पर्यावरणीय मानकों का उल्लंघन किया जा रहा था।
जांच एवं कार्रवाई के दौरान मौके से 01 जेसीबी मशीन एवं 05 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं। सभी वाहनों को आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना हजरतनगर गढ़ी लाया गया है। प्रकरण में संबंधित वाहन स्वामियों के संबंध में आवश्यक जांच की जा रही है तथा उपलब्ध अभिलेखों एवं तथ्यों के आधार पर खनिज एवं पर्यावरण संबंधी प्रचलित नियमों के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
खान निरीक्षक श्री शिवम् कुमार द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपद में किसी भी प्रकार का अवैध खनन अथवा पर्यावरणीय स्वीकृति की शर्तों का उल्लंघन कर खनन कार्य करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
जनपदवासियों से भी अपील की जाती है कि यदि कहीं अवैध खनन, अवैध परिवहन अथवा खनन संबंधी नियमों का उल्लंघन किया जा रहा हो तो उसकी सूचना संबंधित प्रशासनिक अथवा विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
