हम भारती न्यूज़ मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह संभल से खास खबर
कलक्ट्रेट परिसर के बराबर स्थित बड़े मैदान को धरना-प्रदर्शन/अनशन के लिए निर्धारित स्थल घोषित करने संबंधी पूर्व आदेश निरस्त*
सम्भल (बहजोई), 19 अगस्त 2026
जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल द्वारा जनहित एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं के दृष्टिगत कलक्ट्रेट परिसर के बराबर स्थित बड़े मैदान को विभिन्न संगठनों/राजनीतिक दलों द्वारा धरना-प्रदर्शन एवं अनशन किए जाने हेतु निर्धारित स्थल घोषित करने संबंधी पूर्व में जारी आदेशों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कार्यालय आदेश संख्या 547/न्याय सहायक/2021, दिनांक 23 जुलाई 2021 तथा आदेश संख्या 241/न्याय सहायक/2025, दिनांक 18 अगस्त 2025 के माध्यम से उक्त मैदान को धरना-प्रदर्शन/अनशन के लिए निर्धारित स्थल घोषित किया गया था।
उक्त दोनों आदेशों को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में धरना-प्रदर्शन/अनशन के संबंध में स्थल निर्धारण अथवा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं प्रचलित नियमों एवं शासनादेशों के अधीन पृथक रूप से निर्धारित की जाएंगी।
जिलाधिकारी ने यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी किए जाने के निर्देश दिए हैं।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल

