हरदोई निवासी सात वर्षीय अनुष्का के दिल के ऑपरेशन के लिए जन कल्याण समिति ने बढ़ाया मदद का हाथ कराया 3 यूनिट रक्त का इंतज़ाम
अलीगढ़ हरदोई निवासी 7 वर्षीय अनुष्का के दिल में सुराख होने के कारण वह ऑपरेशन कराने के लिए जे एन मेडिकल हॉस्पिटल अलीगढ़ में भर्ती है। आर्थिक एवं चिकित्सकीय परेशानियों से जूझ रहे परिवार की मदद के लिए सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने मानवीय पहल करते हुए हाथ बढ़ाया।
अनुष्का के उपचार के दौरान 6 यूनिट रक्त की आवश्यकता थी अनुष्का के परिवार ने 3 यूनिट रक्त का इंतज़ाम कर लिया था जबकि वह परिवार हरदोई निवासी होने के कारण पूरे 6 यूनिट रक्त का इंतज़ाम नही कर पा रहा था जिससे उसके ऑपरेशन में देरी हो रही थी सी टी वी एस विभाग कै प्रोफसर आजम हसीन व डॉ शमायल रब्बानी द्वारा जब इसकी सूचना संस्था के सचिव मुज़फ़्फ़र इक़बाल को हुई तो तत्काल जन कल्याण समिति की टीम जे एन मेडिकल हॉस्पिटल पहुंची और अनुष्का के ऑपरेशन के लिए तत्काल 3 यूनिट रक्त की व्यवस्था कराई गई। जिससे बच्ची के उपचार में महत्वपूर्ण मदद मिल सकी।
संस्था की इस पहल से अनुष्का के परिजनों को बड़ी राहत मिली। परिजनों ने जन कल्याण समिति की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन समय में संस्था द्वारा की गई मदद उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर जन कल्याण समिति के अध्यक्ष इमरान खान ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है और हम उन सभी रक्त दाताओं का शुक्रिया अदा करते हैं जो हमारी संस्था के कैम्प में किसी का जीवन बचाने के लिए रक्तदान करते है, इस अवसर पर इमरान खान (अध्यक्ष), मुज़फ़्फ़र इक़बाल (सचिव),फरमान खान (उपसचिव), मोहम्मद रिज़वान (कोषाध्यक्ष), बबलू राईन, नाज़िम खान मौजूद रहे!

