Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

ज्योति सेंट्रल हाई स्कूल एकमा में गूंजा भारत स्काउट और गाइड का जयघोष,प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का भव्य आगाज

 ज्योति सेंट्रल हाई स्कूल एकमा में गूंजा भारत स्काउट और गाइड का जयघोष,प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का भव्य आगाज




एकमा (सारण): जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) के आधिकारिक पत्र के आलोक में, एकमा के प्रतिष्ठित ज्योति सेन्ट्रल हाई स्कूल में 'प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर' का अत्यंत भव्य और विधिवत शुभारंभ हुआ। यह शिविर छात्रों में अनुशासन, सेवा भावना और सर्वांगीण विकास की नींव मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

ध्वजारोहण के साथ हुआ शानदार उद्घाटन

शिविर का औपचारिक उद्घाटन विद्यालय के निदेशक डॉ० एस० कुमार एवं प्राचार्य एम० के० गिरि ने संयुक्त रूप से गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण कर किया। भारत माता और स्काउट-गाइड के नारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा।



इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ० एस० कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविरों से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मरक्षा और राष्ट्र सेवा की भावना जागृत होती है। प्राचार्य एम० के० गिरि ने भी छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए इसे जीवन में अनुशासन सीखने का एक बेहतरीन अवसर बताया।

वरिष्ठ शिक्षकों और नोडल टीम की देखरेख में ट्रेनिंग

इस पूरे शिविर को सफल बनाने और बच्चों को कुशल मार्गदर्शन देने के लिए विद्यालय स्तर पर एक मजबूत टीम तैनात की गई है। शिविर सहयोगी के रूप में एकेडमिक सेक्रेटरी एच० एन० सिंह पूरी मुस्तैदी से जुटे हैं। वहीं, शिविर को सुचारू रूप से संचालित करने की कमान नोडल शिक्षक रुपेश कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह एवं ज्योति कुमारी ने संभाली है।

शिविर के पहले दिन छात्रों को अनुशासन, कतारबद्धता और समाज सेवा के मूल सिद्धांतों की प्रारंभिक जानकारी दी गई।इस आयोजन को लेकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies