हम भारती न्यूज़ मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह संभल से खास खबर
दिनांक-21.08.2026
आज दिनांक 21.08.2026 को जनपद सम्भल में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के क्रम में और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने एवं जनता की सुरक्षा हेतु थाना धनारी की नवीन पुलिस चौकी दिनौरा का लोकार्पण/उद्घाटन श्रीमान जिलाधिकारी संभल महोदय श्री अंकित खंडेलवाल व श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद संभल श्री कृष्ण कुमार की उपस्थिति में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत स्थानीय बालिका आयुषी द्वारा किया गया।
जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, आमजन को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति को और प्रभावी बनाए जाने के उद्देश्य से नवीन पुलिस चौकी का निर्माण कराया गया।
नवीन पुलिस चौकी के संचालित होने से क्षेत्र में पुलिस की पहुंच एवं उपस्थिति मजबूत होगी तथा आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में और अधिक सुविधा होगी।


