Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

डिफाल्टर होने से दो दिन पूर्व पोर्टल पर आख्या अपलोड करने के निर्देश, असंतुष्ट फीडबैक वाली शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर करें निस्तारण

 हम भारती न्यूज़ मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह संभल से खास खबर 






 आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं — अपर जिलाधिकारी*


डिफाल्टर होने से दो दिन पूर्व पोर्टल पर आख्या अपलोड करने के निर्देश, असंतुष्ट फीडबैक वाली शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर करें निस्तारण


सम्भल (बहजोई), 21 अगस्त 2026


     आज कलक्ट्रेट सभागार, बहजोई में जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण एवं फीडबैक की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

       बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों के संतुष्ट एवं असंतुष्ट फीडबैक, आईजीआरएस पोर्टल तथा हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।

       उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पोर्टल पर आख्या अपलोड करने से पूर्व उसका गहनता से परीक्षण एवं अवलोकन अवश्य कर लिया जाए, ताकि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित हो सके।

         अपर जिलाधिकारी ने समस्त विभागों की शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन शिकायतों का अभी तक निस्तारण नहीं हुआ है, उनका स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे शिकायतें असंतोषजनक श्रेणी में न जाएं।

      उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही संज्ञान में आने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

      अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायत के डिफाल्टर होने से कम से कम दो दिवस पूर्व उसकी आख्या पोर्टल पर अपलोड कर दी जाए, ताकि उसका समय रहते अध्ययन एवं आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण केवल औपचारिकता के रूप में न किया जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए।

       उन्होंने कहा कि यदि किसी शिकायत का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से नहीं किया जाता है अथवा शिकायतकर्ता को संतुष्ट किए बिना प्रकरण का निस्तारण किया जाता है, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

      मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। सभी अधिकारी शिकायतों की नियमित समीक्षा करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

     बैठक में समस्त संबंधित अधिकारी, आईजीआरएस पटल सहायक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


जारी—जिला सूचना कार्यालय, सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies