जिलाधिकारी के निर्देश पर चंदौसी तहसील में अवैध कब्जों के विरुद्ध चला अभियान
जनैटा एवं नरौली में 8.684 हेक्टेयर (लगभग 137 बीघा) सरकारी भूमि कराई गई कब्जा मुक्त
सरकारी तालाबों, झील, वृक्षारोपण भूमि एवं अन्य शासकीय भूमि से अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी—जिलाधिकारी
हम भारती न्यूज़ मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह संभल से खास खबर
सम्भल (बहजोई), 07 अगस्त 2026
जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल द्वारा जनपद में सरकारी तालाबों, चकमार्गों एवं अन्य शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से 2 हेक्टेयर एवं उससे अधिक क्षेत्रफल वाले तालाबों का चिन्हीकरण कर सूची तैयार करने तथा उन्हें अवैध कब्जों से मुक्त कराने के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में आज उप जिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी के निर्देशन में नायब तहसीलदार चंदौसी सतेन्द्र चाहर के नेतृत्व में राजस्व टीम द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में ग्राम जनेटा एवं नरौली में अवैध कब्जों के विरुद्ध अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान ग्राम जनेटा में तालाब की कुल 7.005 हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। इसमें गाटा संख्या व रकबा 22/5.719 हेक्टेयर( तालाब की भूमि), गाटा संख्या व रकबा 23/1.104 हेक्टेयर( तालाब की भूमि) तथा गाटा संख्या व रकबा 21क/0.182 हेक्टेयर भूमि ( तालाब की भूमि) शामिल है।
इसी प्रकार ग्राम नरौली में कुल 1.679 हेक्टेयर सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। इसमें गाटा संख्या व रकबा 991/1.250 हेक्टेयर (झील की भूमि), 992/0.024 हेक्टेयर (वृक्षारोपण की भूमि), 992/2/0.057 हेक्टेयर (वृक्षारोपण की भूमि), 993/1/0.085 हेक्टेयर (तालाब की भूमि), 993/2/0.158 हेक्टेयर (झील की भूमि) तथा 994/0.105 हेक्टेयर (झील की भूमि) शामिल है।
इस प्रकार ग्राम जनैटा एवं नरौली में कुल 8.684 हेक्टेयर, लगभग 137 बीघा सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया।
जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने कहा कि तालाब, झील, चकमार्ग, वृक्षारोपण भूमि सहित किसी भी शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनपद में सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए अभियान को और प्रभावी बनाया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि चिन्हित अवैध कब्जों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।
जारी जिला सूचना कार्यालय, सम्भल

