Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

वेद नारायण उच्च विद्यालय महमदपुर गड़खा में प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर संपन्न, स्काउट-गाइड ने सीखे सेवा और अनुशासन के गुर

 वेद नारायण उच्च विद्यालय महमदपुर गड़खा में प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर संपन्न, स्काउट-गाइड ने सीखे सेवा और अनुशासन के गुर




गड़खा (सारण)। वेद नारायण उच्च विद्यालय, महमदपुर गड़खा में आयोजित प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर उत्साह एवं अनुशासनपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में स्काउट एवं गाइड के विद्यार्थियों को सेवा, अनुशासन, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के विभिन्न महत्वपूर्ण गुरों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।


शिविर में विद्यालय की प्राचार्या नीलू कुमारी, स्काउट मास्टर अभिनास सिन्हा एवं गाइड कैप्टेन आकृति रचना के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने स्काउटिंग-गाइडिंग की मूलभूत जानकारी प्राप्त की। जिला मुख्यालय से पहुंचे प्रशिक्षक विकास कुमार एवं अभिषेक कुमार ने प्रतिभागियों को स्काउट-गाइड प्रतिज्ञा एवं नियम, ध्वज शिष्टाचार, मार्च-पास्ट, गांठ एवं बंधन, प्राथमिक उपचार, दिशा ज्ञान, संकेत एवं संचार, टेंट लगाने, शिविर जीवन, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन तथा आपात स्थिति में बचाव के तरीकों का प्रशिक्षण दिया।


प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को समाजसेवा, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मअनुशासन और राष्ट्र सेवा के प्रति भी प्रेरित किया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सीखे हुए कौशल का प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्राचार्या नीलू कुमारी ने कहा कि स्काउटिंग-गाइडिंग बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और सेवा की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। शिविर के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षक महेश ठाकुर,विभु कुमार गिरि, शिक्षिका श्वेता तिवारी,दुर्गेश कुमारी,आरा प्रवीण,डॉली कुमारी एवं विद्यालय परिवार एवं जिला मुख्यालय की टीम ने सभी प्रशिक्षु स्काउट-गाइड को शुभकामनाएं दीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies