संवाददाता हम भारती न्यूज़
अज़हर शेख , मुम्बई महाराष्ट्र
जनसत्ता दल पार्टी के कैलेंडर का विमोचन राजा भइया द्वारा किया गया
मुम्बई -प्रतापगढ़ / उत्तर प्रदेश - लगातार चार वर्षों से नववर्ष पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का कैलेंडर बनवाकर वितरित करने वाले बरेंद कोट, विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र, प्रतापगढ़ के मूल निवासी व मुंबई में शिवसेना के उपशहर प्रमुख है और मुंबई रहकर समाजसेवी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले, माननीय राजा भइया जी के प्रबल समर्थक, बिल्डर श्री राजेश सिंह जी द्वारा बनवाये गए इस वर्ष के अंग्रेजी नववर्ष कैलेंडर को आज राजभवन बेंती (कुण्डा) प्रतापगढ़ में श्रीमंत माननीय राजा भइया द्वारा विमोचन किया गया। इस मौके पर उपस्थित अतिथियों में श्री अशोक तिवारी, कृष्णा तिवारी, सर्वेश सिंह व अन्य पदाधिकारी उपस्तिथि रहे।
इस कैलेंडर में उन लोगों के जन्मदिन की फोटो प्रकाशित की गई है जो मुंबई या देश के अलग अलग हिस्सों में रहते हैं।और राजा भइया के प्रबल समर्थक हैं।
जनसत्ता दल पार्टी के कैलेंडर का विमोचन राजा भइया द्वारा किया गया
जनवरी 21, 2022
0
Tags