अखिल भारतीय कायस्थ महासभा समाज हितो के लिए सदैव है संघर्षरत
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर :-अखिल भारतीय कायस्थ महासभा देश का सबसे प्रभावशाली सशक्त संगठन है। हम कश्मीर से कन्याकुमारी हिन्द महासागर से हिमालय पर्वत तक अपने समाज को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।हम देश काल परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अपने कायस्थ समाज के भाइयों को समाज की मुख्य धारा में शामिल करने का कार्य सतत् कर रहे हैं। उक्त बाते रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंद्रसेन श्रीवास्तव ने कलेक्टरी कचहरी के बार एसोसिएशन में दोपहर करीब 1बजे कही। श्री श्रीवास्तव ने आगे कहा कि अभाका महासभा प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते हम गाजियाबाद से लेकर गाजीपुर तक प्रत्येक जनपदों में गठित कार्यकारिणी और जिलाध्यक्ष महामंत्री के माध्यम से कायस्थ समाज में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।हमारा कायस्थ समाज आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और नैतिक रूप से मजबूत हो कर राष्ट्र सेवा में अपना योगदान दे। प्रदेश महामंत्री श्याम चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा पूरे प्रदेश की टीम प्रदेश के जनपदों में बैठक आयोजित कर स्थिति को सुधारने में लगे हैं। इसी के क्रम में आज हम और हमारे प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंद्रसेन श्रीवास्तव बस्ती, संतकबीरनगर के बाद आज यहां आप सभी के बीच गोरखपुर आये है। प्रदेश सचिव रमन श्रीवास्तव ने कहा हमारे समाज के लोग पूरी तरह सक्रिय रूप से कायस्थ समाज के उत्थान में अपना समुचित योगदान देते हुए राष्ट्र सेवा में अपने जीवन को खपा रहे हैं। प्रदेश के सभी जनपदों में हमारे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश की पूरी टीम समर्पित भाव से कार्य कर रही है। गोरखपुर जनपद में भी हमारे जिलाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में संगठन बहुत ही सुंदर कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी विवेक श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, प्रिन्स श्रीवास्तव सचिव,विजय प्रकाश श्रीवास्तव युवा प्रकोष्ठ, सुशांत श्रीवास्तव संस्कृति प्रकोष्ठ,नवीन श्रीवास्तव, रोहित सिन्हा, अर्जित श्रीवास्तव, सागर श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि विजय श्रीवास्तव,विष्णु शंकर श्रीवास्तव समेत सैकड़ों कायस्थ उपस्थित रहें।