Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

थाना बसई मो0पुर पुलिस टीम द्वारा एक शातिर चोर को चोरी की 01 मोटरसाइकिल व 01 फोन सहित किया गया गिरफ्तार ।

 थाना बसई मो0पुर पुलिस टीम द्वारा एक शातिर चोर को चोरी की 01 मोटरसाइकिल व 01 फोन सहित किया गया गिरफ्तार ।


हम भारती न्यूज़

नवनीत फिरोजाबाद

सराहनीय कार्य जनपद फिरोजाबाद दिनांक 18-08-202



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद मोबाइल व वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना बसई मो0पुर पुलिस टीम आज दिनांक 18.08.2022 को ईधौन पुल तिराहे के पास से दौराने चैकिंग अभियुक्त पप्पू पुत्र विजय सिंह निवासी छारबाग थाना लाईनपार, जनपद फिरोजाबाद के कब्जे से एक अदद मोटरसाईकिल जिसका चैसिस नं0 MBLHA10CGHHA55711 बरामद हुयी । जिसे ई-चालान एप्प पर डालकर देखा गया तो मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नम्बर DL 8 SCA 1365 आया । उक्त मोटर साइकिल को करीब 03 साल पहले सकूर बस्ती , पूर्वी दिल्ली से चोरी करना बताया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से एक अदद मोबाइल रेडमी रंग नीला भी बरामद हुआ । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना बसई मो0पुर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


नाम पता गिरफ्तारशुदा अभियुक्त- 

1. पप्पू पुत्र विजय सिंह निवासी छ0 बाग थाना लाईनपार जनपद फिरोजाबाद ।


आपराधिक इतिहास अभियुक्तः–

1. मु0अ0सं0 122/2022 धारा  41/102 सीआरपीसी व 411/414 भादवि थाना बसई मोहम्मदपुर जनपद फिरोजाबाद।


बरामदगीः-  

1. एक अदद मोटरसाईकिल जिसका  चैसिस नं0  MBLHA10CGHHA55711 को ई-चालान एप्प पर डालकर देखा गया तो मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नम्बर DL 8 SCA 1365

2. एक अदद रेडमी नीला रंग ।


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः- 

1. प्रभारी निरीक्षक श्री विजय कुमार थाना  बसई मोहम्मदपुर जिला फिरोजाबाद ।

2. उ0नि0 श्री मोमराज सिंह चौकी प्रभारी चन्द्रवार थाना बसई मोहम्मदपुर जिला फिरोजाबाद ।

3. आरक्षी 287 अनुज कुमार थाना बसई मोहम्मदपुर जिला फिरोजाबाद।

4. आरक्षी 445 निमित त्यागी बसई मोहम्मदपुर जिला फिरोजाबाद ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies