Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

20 ग्राम मिश्रित नशीला डायजापाम पाउडर के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

 20 ग्राम मिश्रित नशीला डायजापाम पाउडर के साथ अभियुक्त गिरफ्तार



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में राजेश कुमार अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा एक अभियुक्त हेमन्त कुमार पुत्र श्याम बदन चौधरी निवासी सोहत थाना कोठीभार जनपद महराजगंज के कब्जे से 20 ग्राम नशीले डायजापाम पाउडर को बरामद कर आज दिनांक 18.08.2022 को गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 910/22 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट  पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

अपराध/ पूछताछ विवरण-

गोरखपुर शहर के रेलवे स्टेशन बस स्टेशन व भीड़ भाड़ वाली जगहो पर आने वाले यात्रियों को झांसे में लेकर खाने पीने के समान में नशीला पाउण्डर मिलाकर उनको खिला पिलाकर उनके समानों व पैसो की चोरी कर लेते है ।  गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर बता रहे है कि हम लोग इस डायजापाम पाउडर का प्रयोग लोगो को नशा दिलाने के लिए करते है । राहगीरो को खाने पीने के सामानो में मिलाकर खिलाकर उनका पैसा व सामान की चोरी कर लेता है! 


गिरफ्तारी की टीम-

1. अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

2. उ0नि0 सुधांशु सिंह चौकी प्रभारी मोहद्दीपुर थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर 

3. का0 राम दुलार थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर 

4. का0 अशोक कुमार यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies