Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

थाना दक्षिण पुलिस टीम द्वारा डकैती की योजना बना रहे 06 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलाह व अन्य चोरी करने का सामान बरामद ।

थाना दक्षिण पुलिस टीम द्वारा डकैती की योजना बना रहे 06 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलाह व अन्य चोरी करने का सामान बरामद ।


 हम भारती न्यूज़

नवनीत गौतम फिरोजाबाद

सराहनीय कार्य दिनाँक 18-08-2022 थाना दक्षिण जनपद फिरोजाबाद ।



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरूद्घ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना दक्षिण पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर डकैती की योजना बनाते 06 अभियुक्तों को मौहल्ला जोगेन्द्र नगर से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तों के कब्जे से 02 अदद तंमचा अवैध तमंचा देशी, 01 लोहे की रॉड तथा 03 अदद जेब कटी करने वाले ब्लैड बरामद हुये हैं । 


पूछताछ का विवरणः- अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग दूरदराज में जाकर जेब कटी तथा लूट-पाट की घटना को अंजाम देते है, अभियुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि दिनांक 16/17.08.2022 को जैन मन्दिर से सेन्ट्रर चौराहा जाते समय दो यात्रियों की जेब कटी की घटना को अंजाम दिया था जिसके सम्बन्ध में थाना उत्तर में 661/2022 धारा 379 भादवि व मु0अ0स0 662/2022 धारा 379 भादवि पंजीकृत है । इस गैंग का मुख्य सरगना अतीक उपरोक्त है ।

पकडे गये अभियुक्तों के विरुद्ध थाना दक्षिण पर मु0अ0सं0 448/22 धारा 399/402 भादवि बनाम अतीक आदि 06 नफर व अ0सं0 449/22 धारा 3/25 आ एक्ट बनाम अतीक व अ0सं0 450/22 धारा 3/25 A ACT बनाम सलमान पंजीकृत है । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


नाम पता गिरफ्तारशुदा अभियुक्त- 

1.अतीक पुत्र फकरुउद्दीन निवासी श्याम नगर थाना निसाडी गेट जनपद मेरठ 2.सलमान पुत्र अनवर निवासी श्याम नगर थाना निसाडी गेट जनपद मेरठ ।

3.सरफराज उर्फ सर्रू पुत्र कमर निवासी इस्तफाक नगर गली न0- 3 थाना निसाडीगेट जनपद मेरठ ।

4.मोहम्मद रिजवान पुत्र युनुस निवासी रसीदनगर थाना ब्रहमपुरी जनपद मेरठ ।

5.शकील पुत्र रहीश निवासी नई बस्ती गुलस्ता गार्डन  थाना निसाडी गेट जनपद मेरठ । 

6. नफीस पुत्र शौकत  निवासी श्याम नगर तालापुरी थाना ब्रहमपुरी  जनपद मेरठ ।


अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-

1.मु0अ0सं0 448/22 धारा 399/402 भादवि बनाम अतीक आदि 06 नफर ।

2.मु0अ0सं0 449/22 धारा 3/25 आ एक्ट बनाम अतीक ।

3.मु0अ0सं0 450/22 धारा 3/25 A ACT बनाम सलमान ।

4. मु0अ0स0 661/2022 धारा 379 भादवि थाना उत्तर फिरोजाबाद ।

5.मु0अ0स0 662/2022 धारा 379 भादवि थाना उत्तर फिरोजाबाद ।


अभियुक्तों से बरामद माल का विवरण –

1.अभियुक्तगण के कब्जे से जेब कटी के कुल 30,000/- रु0 नगद । 

2.अभियुक्त अतीक उपरोक्त व सलमान उपरोक्त पास से 02 अदद तमंचा नाजायज 315 बोर व 03 अदद कारतूस नाजायज 315 बोर 

3.सरफराज के पास से 01 राँड लोहे की ।

4. अन्य तीन के पास जेब कटी वाले ब्लेड ।


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः- 

1.प्र0नि0 श्री बैजनाथ सिंह थाना दक्षिण फिरोजाबाद ।

2.उ0नि0 श्री शिव सेवक वाजपेई थाना दक्षिण फिरोजाबाद ।

3. का0 711 अवनीश गौतम थाना दक्षिण फिरोजाबाद ।

4.का0 123 भूपेन्द्र कुमार थाना दक्षिण फिरोजाबाद ।

5.का0 215 गुलाब सिंह थाना दक्षिण फिरोजाबाद ।

6.का0 234 अंकुर शर्मा थाना दक्षिण फिरोजाबाद ।

👇👇

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies