हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
संभल (बहजोई) 18 अगस्त 2022*
आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी महोदय श्री मनीष बंसल की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के सम्भाजन कार्यक्रम के अंतर्गत मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन के उपरांत समस्त राष्ट्रीय एवं राज्य राजनीतिक दलों के जनपद के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें अपर जिलाधिकारी महोदय श्री कमलेश कुमार अवस्थी ने बताया गया कि चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार 15 सौ वोटर प्रति बूथ मानक कर दिया गया है। जनपद के कुछ पुराने मतदेय स्थलों के स्थान पर नवीन मतदेय स्थल बनाए जा रहे हैं। जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने सभी जनप्रतिनिधियों से कहा की दिनांक 19 अगस्त 2022 तक अपनी अपनी आपत्ति संबंधित कार्यालय में प्रेषित करें। ताकि आपत्तियों का निराकरण करते हुए नवीन मतदेय स्थल की स्थापना यथाशीघ्र कराई जा सके।
इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी कमलेश कुमार अवस्थी, उप जिलाधिकारी गुन्नौर रामकेश धामा, उप जिलाधिकारी चंदौसी आरपी सिंह, डिप्टी कलेक्टर रामबाबू सिंह, तहसीलदार चंदौसी एवं गुन्नौर, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, जिला अध्यक्ष भाजपा ओमवीर सिंह खड़ग वंशी, जिला महामंत्री कमल कुमार वार्ष्णेय, जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी असगर अंसारी, जिला महामंत्री समाजवादी पार्टी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
