हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी महोदय श्री मनीष बंसल की अध्यक्षता में युवा कल्याण एवं खेलकूद विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
जिसमें जिलाधिकारी महोदय ने जिला युवा कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में अलग-अलग कैटेगरी जैसे महिला एवं पुरुष तथा 18 से कम आयु एवं 18 से अधिक आयु वाले युवाओं की प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाए। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन में बेसिक शिक्षा अधिकारी का भी सहयोग प्राप्त करें।
और जिलाधिकारी महोदय ने ग्राम पंचायत स्तर पर युवा कल्याण विभाग द्वारा बनाए गए। खेल के मैदानों की पीपीटी का अवलोकन करते हुए प्रशंसा की तथा उन्होंने कहा कि खेल के मैदानों में और अधिक सुधार करते हुए खेल के मैदानों की फेंसिंग, वॉकिंग ट्रैक, घास एवं पेड़ पौधे आदि लगवाए जाएं।
खेलकूद विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि बड़े स्तर पर क्रिकेट की प्रतियोगिता कराएं एवं उसका अधिक प्रचार प्रसार करें ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा उस में प्रतिभाग कर सकें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती कमलेश सचान, जिला युवा कल्याण अधिकारी राजेंद्र कुमार,जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर, जिला अर्थ सांख्यिकी अधिकारी रत्नेश कुमार,जिला क्रीड़ा विभाग, सभी युवा कल्याण अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
