Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

लूट के आरोप मे वांछित 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार, लूट का 4500 रूपया बरामद

 लूट के आरोप मे वांछित 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार, लूट का 4500 रूपया बरामद



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


  जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये चलायें जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में दिनांक 02.09.2022 को प्रभारी निरीक्षक उरूवा बाजार द्वारा गठित टीम उ0नि0 धनन्जय कुमार राय मय हमराहियान के द्वारा मुखबीर की सूचना पर थाना उरुवाबाजार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 117/22 धारा 394,411 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त 1.शुभम राय उर्फ नितेश राय पुत्र महानन्द राय 2.दीपक राय उर्फ आदित्य राय पुत्र राम सिंह राय निवासीगण ग्राम टडवा श्रीराम थाना उरूवा बाजार जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अभि0गण उपरोक्त के कब्जे से लूट का 4500 रुपया बरामद हुआ है । अभियुक्त गण उपरोक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया ।  


संक्षिप्त घटना व पूछताछ विवरण- 

  दिनांक 28.08.2022 को वादी जो उरुवा बाजार चौराहे पर पकौड़ी के दुकान पर काम करके घऱ जा रहा था कि टडवा श्रीराम सरकारी ट्यूबवेल के पास 1.शुभम राय पुत्र महानन्द राय व दो अज्ञात व्यक्ति ने वादी का 5200 रूपया छिन लिये तथा विरोध करने पर वादी की पत्नी को थप्पड मारे थे जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 117/2022  धारा  394 भादवि पंजीकृत किया गया है । वांछित की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी थी । गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 02.09.2022 को वांछित अभियुक्त 1.शुभम राय पुत्र महानन्द राय व 2.आदित्य राय पुत्र रामसिंह राय को उरूवा चौराहे सिंकरीगंज मोड पर से गिरफ्तार किया गया तथा लूट का 4500 रूपया बरामद हुआ । अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया! 


गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-

1.उ0नि0 श्री धन्नजय राय थाना उरुवा बाजार जनपद गोरखपुर

2.का0 धर्मेन्द्र कुमार यादव थाना उरुवा बाजार जनपद गोरखपुर

3.का0 विजय कुमार नाग थाना उरुवा बाजार जनपद गोरखपुर

4.का0 रवि शुक्ला थाना उरुवा बाजार जनपद गोरखपुर

5.का0 मोनू यादव थाना उरुवा बाजार जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies