हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
संभल (बहजोई) 7 सितंबर 2022*
आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी मनीष बंसल के अध्यक्षता में आकांक्षात्मक विकास खंडों को लेकर बैठक का आयोजन किया।
जिसमें जिलाधिकारी ने विभाग बार उनकी प्रगति के विषय में जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों की प्रगति का इंडिकेटर गिर रहा है उसको कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। कोई भी इंडिकेटर ना गिरे यह विशेष रूप से ध्यान में रखा जाए।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की प्रगति को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आईसीडीएस विभाग को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी को बैठक में अनुपस्थित होने के कारण, कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बेसिक शिक्षा विभाग में बालक एवं बालिका शौचालय आदि को लेकर विशेष चर्चा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसके उपरांत उन्होंने एलडीएम, पंचायती राज विभाग, विद्युत विभाग, पशुपालन विभाग, आर ई डी,जल निगम, व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास आदि से संबंधित विकासात्मक प्रगति के विषय में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि अपने -अपने कार्यों की प्रगति बढ़ाएं ताकि जनपद विकास पथ पर अग्रिम रह सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती कमलेश सचान, परियोजना निदेशक डीआरडीए रमेश चंद्र, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मुन्ना लाल यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तरन्नुम रजा, डीसी मनरेगा बलवंत सिंह, डी सी एन आर एल एम रामायण सिंह, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर, जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी रत्नेश कुमार, समस्त खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
