Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

समाज कल्याण विभाग की, की गई समीक्षा बैठक आधार प्रमाणीकरण को लेकर दिए गए विशेष निर्देश*

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर


समाज कल्याण विभाग की, की गई समीक्षा बैठक आधार प्रमाणीकरण को लेकर दिए गए विशेष निर्देश*



सभी खंड विकास अधिकारी पंचायत सहायकों के साथ बैठक कर आधार प्रमाणीकरण के कार्य में लाएं गति..... जिलाधिकारी


संभल (बहजोई) 7 सितंबर 2022


       आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।

     जिसमें विभिन्न प्रकार की पेंशनें, शादी अनुदान, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, परिवारिक लाभ योजना, विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति, कन्या सुमंगला योजना, आश्रम पद्धति, आधार प्रमाणीकरण, वृद्ध आश्रम आदि को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। 

     जिसमें वृद्धावस्था पेंशन के लंबित आधार प्रमाणीकरण को लेकर विकासखंड वार जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि सभी खंड विकास अधिकारी पंचायत सहायकों के साथ बैठक कर आधार प्रमाणीकरण के कार्य को गति से कराएं। 

   जिलाधिकारी महोदय ने आधार प्रमाणीकरण की प्रगति कम पाये जाने पर खंड विकास अधिकारी बहजोई एवं बनिया खेड़ा पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। 

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी खंड विकास अधिकारी अपने अपने क्षेत्र के लंबित आधार प्रमाणीकरण का सत्यापन कराते हुए आवेदन संबंधित विभाग को भेजना सुनिश्चित करें जिससे कार्य युद्धस्तर पर किया जा सके।  

          जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों का डाटा नहीं मिल पा रहा है उनके खाता संख्या के आधार पर बैंक से समन्वय स्थापित करते हुए उनके पता फोन नंबर आदि प्राप्त करें। जिससे उसका सत्यापन यथाशीघ्र हो सके। और उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन के जो आवेदन पोर्टल पर अधिक समय से लंबित हैं उनकी सूची निकलवाई जाए। पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए और जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पारिवारिक लाभ योजना की सूची दिनांक 9 सितंबर 2022 तक अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को प्रेषित कराना सुनिश्चित करें।

     जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि समाज कल्याण द्वारा संचालित आश्रम पद्धति विद्यालय के कार्यों की  टीम गठित कर जांच कराई जाए। गठित टीम में डिप्टी कलेक्टर सुनील त्रिवेदी एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी शामिल रहेंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गठित टीम से समन्वय स्थापित करते हुए जरूरी प्रपत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। 

     निराश्रित महिला पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन आदि को लेकर विशेष चर्चा की गई तथा जिला अधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पेंशनों के आधार प्रमाणीकरण के कार्य में कोई रुचि ना लेने पर दो एडीओ समाज कल्याण को निलंबन का पत्र जारी करें। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, अत्याचार उत्पीड़न मामले, राजकीय छात्रावास, कन्या सुमंगला योजना इत्यादि को लेकर विशेष चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि बैठक के बिंदुओं को नोट किया जाए एवं अग्रिम बैठक में कार्यवृत्त को प्रत्येक दशा में रखा जाए।

      इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती कमलेश सचान, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र गौतम, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, खंड विकास अधिकारी बहजोई, एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies