हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
ग्राम पंचायत भवन स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर का जिलाधिकारी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ*
डीपीआरसी की स्थापना जनपद के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा..... जिलाधिकारी
डीपीआरसी की स्थापना से पंचायती राज विभाग से संबंधित प्रशिक्षणों के साथ-साथ अन्य विभागों के प्रशिक्षण भी किए जा सकेंगें .............उपनिदेशक पंचायती राज
सम्भल (बहजोई) 3 जनवरी 2023
जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर जनपद संभल के हस्तांतरण का कार्य एवं प्रथम प्रशिक्षण का शुभारंभ एस के सिंह उपनिदेशक पंचायत के निर्देशन में समारोह संपन्न किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह का शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष बंसल के द्वारा फीता काटकर किया गया।इस अवसर पर एक वर्कशॉप का भी आयोजन किया गया। जिसमें जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र गौतम, उपायुक्त मनरेगा बलवंत सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन अभियंता जिला पंचायत संभल, प्रधान गण,समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत, समस्त ग्राम पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने पंचायती राज विभाग के द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं के महत्व पर प्रकाश डाला इसी क्रम में उन्होंने प्रशिक्षण की आवश्यकता पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि डीपीआरसी की स्थापना जनपद के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा उन्होंने कहा कि पंचायतों में विकास का आशय मात्र सड़क नाली खड़ंजा का विकास ही ना होकर विभिन्न लाभार्थी परक योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना है।
वर्कशॉप को संबोधित करते हुए एस के सिंह उप निदेशक पंचायत मुरादाबाद मंडल ने डीपीआरसी की स्थापना उद्देश्य एवं महत्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा की उन्होंने बताया कि प्रदेश के 25 जनपदों में स्थापित डीपीआरसी के क्रम में जनपद संभल में भी डीपीआरसी की स्थापना न केवल पंचायती राज विभाग से संबंधित प्रशिक्षण के आयोजन के लिए की गई है बल्कि दूसरे विभागों के भी प्रशिक्षणों का आयोजन जिला पंचायत संसाधन केंद्र जनपद संभल में किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण किसी भी कर्मचारी की क्षमता संवर्धन में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं, इसलिए डीपीआरसी केंद्र के माध्यम से पंचायती राज विभाग के समस्त कर्मचारी गण, निर्वाचित जनप्रतिनिधि गण, प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य गण आदि का प्रशिक्षण डीईआरसी के द्वारा आयोजित किया जाता रहेगा। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा पंचायती राज विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे पंचायत सचिवालय, सामुदायिक शौचालय आदि की उपादेयता के विषय में बताते हुए कहा कि आज पंचायत सचिवालय गांव के लोगों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, जैसे पेंशन की योजनाएं, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाना आदि। उन्होंने वर्कशॉप में उपस्थित पंचायत सहायकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज समस्त पंचायत सचिवालय में कार्य कर रहे पंचायत सहायक पंचायत सचिवालय के माध्यम से समस्त योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक गांव की जनता तक पहुंचाने का कार्य करें। और इस कार्य में यदि उन्हें किसी प्रकार के प्रशिक्षण की आवश्यकता है तो डीपीआरसी के माध्यम से उन्हें यह प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवों से भी अपनी क्षमता में निरंतर वृद्धि के लिए प्रशिक्षण में सहभागिता करने का आह्वान किया।
-- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।
.jpeg)
