हम भारती न्यूज़ ब्रेकिंग न्यूज़ फिरोजाबाद
रिपोर्टर नवनीत गौतम
उप जिलाधिकारी
सिरसागंज एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज द्वारा होटलों एवं ढाबा पर मारा गया छापा
उत्तर प्रदेश के जिला फिरोजाबाद में कस्बा सिरसागंज आज दिनाँक 03-01-2023 को उपजिलाधिकारी सिरसागंज एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कस्बा सिरसागंज में पड़ने वाले सभी होटलों और ढाबों को चैक किया गया । साथ ही सभी होटल मालिकों / संचालकों को होटल में अवैध रुप से शराब न पिलाने एवं किसी भी तरह का अनैतिक कार्य न कराने को लेकर मुनासिब हिदायत दी गई ।
इसी क्रम में चेकिंग के दौरान एक होटल में पाया गया कि होटल में कई जोड़ों को कमरे दिए गए थे जिसके सम्बन्ध में एन्ट्री रजिस्ट्रर में किसी भी प्रकार की कोई एंट्री नहीं की गई है । ऐसे 07 जोड़ों को मौके से हिदायत देकर छोड़ा गया । साथ ही होटल मालिक के खिलाफ थाना सिरसागंज पर अभियोग पंजीकृत कर सराय एक्ट में होटल को सीज करने की कार्यवाही नियमानुसार रुप से की जा रही है ।

.jpeg)
.jpeg)