Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा पति की हत्या करने वाली आरोपी पत्नी को किया गया गिरफ्तार

 हम भारती न्यूज़

ब्रेकिंग न्यूज़ फिरोजाबाद

रिपोर्टर नवनीत गौतम


 थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा पति की हत्या करने वाली आरोपी पत्नी को किया गया गिरफ्तार


 


श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर फिरोजाबाद के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी नगर फिरोजाबाद के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी के नेतृत्व में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैंकिंग तथा मुकदमों में वांछित अपराधी की गिरफ्तारी तथा मुकदमों के अनावरण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कड़ी मेहनत लगनशीलता एवं पतारसी सुरागरसी से व सर्विलांस टीम के सहयोग से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 1052/22 धारा 302/201 भा0द0वि0 में प्रकाश में आयी अभियुक्ता श्रीमती मन्जू गौस्वामी पुत्री बाबू राम राठौर पत्नी विजय गौस्वामी उर्फ सम्मोज नि0 मौहल्ला भरतवाल मैनपुरी हाल नि0 पार्षद सुबोध के किराये का मकान, इन्द्रपुरी थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद को थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार शर्मा थाना उत्तर मय हमराह पुलिस बल द्वारा दि0 03.01.2023 को बाद पूछताछ व जुर्म इकबाल करने पर हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्ता के द्वारा दि0 30/31.12.2022 की मध्य रात्रि को अपने ही पति की हत्या कर शव को घर के बाहर नाली में डाल दिया था तथा खुद को बचाने के उद्देश्य से थाना हाजा पर मुकदमा उपरोक्त अज्ञात में पंजीकृत करा दिया गया था । विवेचना से अभियुक्ता के द्वारा ही स्वयं के पति की हत्या करना पाया गया है । वादिया/अभियुक्ता को गिरफ्तार कर अभियुक्ता की निशादेही से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल सिल बट्टा की सिल व ईंट को बरामद किया गया । आवश्यक कार्यवाही कर अभियुक्ता को मा0 न्यायालय से समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है । 


गिरफ्तारशुदा अभियुक्ता का नाम-पताः-

1- श्रीमती मन्जू गौस्वामी पुत्री बाबू राम राठौर नि0 निषाद नगर बाईपास रोड विधूना जनपद औरैया पत्नी विजय गौस्वामी उर्फ सम्मोज हाल पता पार्षद सुबोध के किराये का मकान, इन्द्रपुरी थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद ।


आपराधिक इतिहास अभियुक्ताः-

1-मु0अ0सं0 58/2010 धारा 452/307 भादवि थाना कोतवाली जनपद मैनपुरी ।

2-मु0अ0सं0 1052/22 धारा 302/201 भादवि थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद ।


बरामदगीः-

1. एक सिल बट्टा की सिल ।

2. एक ईंट सीमेन्ट ।

3. एक जौडी हाथों के मौजा जिन्हे पहनकर घटना को अंजाम दिया गया ।

4. एक मैक्सी ।


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

1. प्र0निरीक्षक श्री नरेन्द्र कुमार शर्मा थाना उत्तर, फिरोजाबाद ।

2. उ0नि0 श्री महावीर सिंह चौकी प्रभारी ककरऊ कोठी थाना उत्तर, फिरोजाबाद ।

3. म0उ0नि0 प्राची शर्मा थाना उत्तर, फिरोजाबाद ।

4. का0 905 टीकेश तेवतिया थाना उत्तर, फिरोजाबाद ।

5. का0 840 प्रेम सिंह थाना उत्तर, फिरोजाबाद  ।

6. सर्विलांस टीम जनपद फिरोजाबाद ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies