Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

मीडिया का जिला के विकास में योगदान महत्वपूर्ण-जिला पदाधिकारी

 हम भारती न्यूज़

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार


 मीडिया का जिला के विकास में योगदान महत्वपूर्ण-जिला पदाधिकारी



13 अप्रैल 2023, आज जिला पदाधिकारी सारण श्री अमन समीर ने जिला के मीडिया कर्मी गणों से समाहरणालय सभागार में वार्तालाप कर मीडिया एवं जिला प्रशासन के बीच सकारात्मक समन्वय की महत्ता पर प्रकाश डाला। जिला पदाधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में बताया कि मीडिया का जिला के विकास में सकारात्मक योगदान महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में योजनाओं की वास्तविकता का पता मीडिया के जरिए ही पता चलता है। इससे तंत्र को सुधारने में मदद मिलती है। इसके साथ-साथ उन्होंने भ्रामक, मनगढ़ंत एवं अफवाह फैलाने वाले खबरों से परहेज करने की भी सलाह दी। ताकि जिला में सांप्रदायिक सद्भाव एवं आपसी भाईचारा कायम रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies