हम भारती न्यूज़
संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार
इवीएम के ए.टी.पी. कार्य को सावधानी पूर्वक करें-जिला निर्वाचन पदाधिकारी
सारण, छपरा 13 अप्रैल : जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह-जिलाधिकारी सारण श्री अमन समीर के द्वारा आज इवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान इवीएम की ए.टी.पी. प्रक्रिया को सावधानी पूर्वक बरतते हुए सभी कार्यों को संपादित करने का निदेश दिया गया। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि इवीएम की ए.टी.पी. प्रक्रिया अति महत्वपूर्ण कार्य है। नयी इवीएम प्राप्त होने जांच की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से करनी होती है।
उन्होंने बताया कि सारण को इलेक्ट्रॉनिक कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड हैदराबाद से एम श्री मॉडल की नयी निर्मित चार-चार हजार बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट प्राप्त हुए हैं। एटीपी के माध्यम से उनके भौतिक और तकनीकी रूप से बिल्कुल दुरुस्त होने की जांच की जा रही हैं। उन्होंने कार्य में लगे अभियंताओं, मास्टर ट्रेनर और कर्मियों को निदेश दिया कि जाँच प्रक्रिया की इस प्रक्रिया को बिलकुल सूक्ष्मता से अंजाम दें। थोड़ी गडबड़ी होने पर भी मशीन को एटीपी रिजेक्ट में डाल दें। जितने अच्छे से इसे किया जाएगा चुनाव के दौरान एफ एल सी में उतनी ही कम मशीनें खराब निकलेंगी। इससे भविष्य की आफ्टर और बिफोर पोल की परेशानियों से बचा जा सकेगा। उन्होंने मशीनों की जांच, पैकिंग, रखरखाव को हैंडल विद केयर के साथ करने का निर्देश दिया। मौके पर मौजूद उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल से उन्होंने वी.वी.पैट के संबंध में जानकारी मांगी। श्री एकबाल ने बताया कि आयोग ने इ.सी.आई.एल. से कुल चार हजार चार सौ वी.वी.पैट प्राप्ति हेतु आदेश दिया गया है। कम्पनी से सूचना प्राप्त होते ही उसे भी जल्द ही मंगा लिया जाएगा। जिलाधिकारी महोदय के द्वारा इवीएम व वीवीपैट वेयर हाउस और कैम्पस का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई की व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया। साथ ही और भी पौधा एवं वृक्ष लगाने का निदेश दिया ताकि कैंपस हरा-भरा हो सके।

