Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो का प्रयागराज मीटिंग व प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

 राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो का प्रयागराज मीटिंग व प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न




---मानवाधिकार संरक्षण व भ्रष्टाचार नियन्त्रण।


( राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शिक्षा के महत्व व एनएचआरसीसीबी-आर की उपलब्धियों पर डाला प्रकाश )


प्रयागराज। प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र अंतर्गत गौस नगर में रविवार की शाम 5 बजे राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो की तरफ से डॉक्टर शमशाद अहमद के नेतृत्व में एक शानदार मीटिंग व प्रशिक्षण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित प्रयागराज के सभी पदाधिकारी, सदस्य व वैलेंटियर मौजूद रहे। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट द्वारा मेजा तहसील अध्यक्ष पंडित शिवम तिवारी, डिस्ट्रिक्ट मीडिया आफीसर डॉक्टर शमशाद अहमद व सक्रिय सदस्य विपिन तिवारी आदि को उत्कृष्ट सामाजिक योगदान हेतु सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

     जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट ने शिक्षा के महत्व व राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के उपलब्धियां के बारे में प्रकाश डालते हुए मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण पर पदाधिकारियों, सदस्यों व वैलेंटियर को प्रशिक्षण देते हुए उन्हें अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बाद से आज हमारे देश के वैज्ञानिक चांद पर पहुंच चुके हैं अब उनका दूसरा मिशन है सूरज का अध्ययन  जिसके लिए जल्द ही बड़े प्रयास किए जाएंगे और भारत का दुनिया में करेंगे। इसके साथ उन्होंने विस्तृत रूप से बताया कि मानवाधिकार क्या हैं? मानवाधिकार वैसे अधिकार हैं जो हमारे पास इसलिये हैं क्योंकि हम मनुष्य हैं। राष्ट्रीयता, लिंग, राष्ट्रीय या जातीय मूल, रंग, धर्म, भाषा या किसी अन्य स्थिति की परवाह किये बिना ये हम सभी के लिये सार्वभौमिक अधिकार हैं।

इनमें सबसे मौलिक, जीवन के अधिकार से लेकर वे अधिकार शामिल हैं जो जीवन को जीने लायक बनाते हैं, जैसे कि भोजन, शिक्षा, काम, स्वास्थ्य और स्वतंत्रता का अधिकार।

प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय समुदाय 10 दिसंबर को विश्व मानवाधिकार दिवस मनाता है। आज के मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट, डॉक्टर शमशाद अहमद, विपिन तिवारी, मेजा तहसील अध्यक्ष शिवम तिवारी, शकील अहमद, निसार अहमद, डॉक्टर जैदुल्लाह, हाई कोर्ट इलाहाबाद के अधिवक्ता सुरेंद्र मक्कर, सफीक अहमद, अमन शुक्ला, जमीरुल इस्लाम, अनिल कुमार, सतीश कुमार, मोहम्मद नईम, अफजल, मोहम्मद शमीम, अनस आदि  मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies