अवैध एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से झूठा मुकदमा लिखवाने के आरोप में एक नफर अभियुक्ता गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर थाना चिलुवाताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष चिलुआताल के नेतृत्व में व0उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार मय पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 751/2023 धारा 419,420,467,468,471,120 बी भा0द0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता गीता सिंह पत्नी इन्द्रसान सिंह निवासी महादेवा बाजार थाना रामपुर कारखाना जिला देवरिया हा0मु0 हाइड्रील कालोनी-2 राघवनगर थाना कोतवाली जिला देवरिया को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि अभियुक्ता द्वारा अवैध एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से वादिनी व वादिनी के पति के विरूद्ध झूठा मुकदमा दर्ज कराके धनउगाही की गई थी । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर दिनांक 28.12.2023 को मुकदमा पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी की टीम-
1. व0उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
2. का0 राहुल द्वितीय थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
3. म0का0 रानी कुमारी थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
