पचास ग्राम अवैध स्मैक व घटना में प्रयुक्त एक अदद स्कूटी के साथ एक नफर अभियुक्त व एक नफर अभियुक्ता गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर थाना राजघाट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा मदाक पदार्थों की तस्करी से संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष राजघाट नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव के नेतृत्व में उ0नि0 कमलेश प्रताप सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान अभियुक्ता किरन सोनकर पत्नी स्व0 विजय सोनकर निवासी जुड़ापुर महावीर छपरा थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर हा0मु0 अमरुदमण्डी थान राजघाट जनपद गोरखपुर व 2. अभियुक्त राहुल सोनकर पुत्र राजकुमार निवासी तुर्कमानपुर थाना राजघाट जनपद गोरखपुर को 50 ग्राम अवैध स्मैक व एक अदद स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 16/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी के टीम-
1- उ0नि0 कमलेश प्रताप सिंह चौकी प्रभारी टीपीनगर थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
2- हे0का0 हरीन्द्र सिंह थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
3- का0 अर्जुन थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
4- का0 शिवभोला थान राजघाट जनपद गोरखपुर
5- म0का0 रोशनी पाण्डेय थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
